West Bengal Governor Resign: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और लद्दाख के एलजी ने दिया इस्तीफा

0
181
West Bengal Governor Resign: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और लद्दाख के एलजी ने दिया इस्तीफा
West Bengal Governor Resign: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और लद्दाख के एलजी ने दिया इस्तीफा

ममता बनर्जी ने बोस के इस्तीफे पर जताई हैरानी, कहा- मुझे गृहमंत्री ने बताया आरएन रवि नए गवर्नर होंगे, ये केंद्र का एकतरफा फैसला
West Bengal Governor Resign, (आज समाज), नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल चुनाव से एक महीने पहले राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इस्तीफा दे दिया है। तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि को बंगाल की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। उधर, लद्दाख के उपराज्यपाल कवींद्र गुप्ता ने भी इस्तीफा दे दिया है। बोस ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा भेज दिया है। फिलहाल वे दिल्ली में मौजूद हैं।

23 नवंबर 2022 को बंगाल के राज्यपाल बने थे बोस

उधर,मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बोस के इस्तीफे पर हैरानी जताई। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री ने अभी मुझे सूचित किया है कि आरएन रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया जा रहा है। उन्होंने मुझसे राय नहीं ली है। ये केंद्र का एकतरफा फैसला है। बोस ने 23 नवंबर 2022 को बंगाल के राज्यपाल बने थे। वहीं, गुप्ता ने 18 जुलाई 2025 को कार्यभार संभाला था।

ममता सरकार से कई बार हुए मतभेद

बोस के कार्यकाल के दौरान कई बार ममता सरकार और राजभवन के बीच मतभेद भी सामने आए थे। विशेष रूप से विश्वविद्यालयों की नियुक्तियों, प्रशासनिक हस्तक्षेप और कुछ संवैधानिक मुद्दों को लेकर विवादों की खबरें आती रही हैं।

मुझसे कोई सलाह नहीं ली गई

राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने एक्स पर लिखा कहा- बोस के इस्तीफे की खबर अचानक आने से मैं हैरान हूं। अभी तक मुझे उनके इस्तीफे की असली वजह के बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने ये भी कहा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुझे बताया है कि आरएन रवि को बंगाल का नया गवर्नर बनाया जा रहा है। यह एकतरफा फैसला है। तय परंपरा के अनुसार मुझसे कोई सलाह नहीं ली गई।

ये भी पढ़ें : Amit Shah: कांग्रेस ने सीमाएं खुली छोड़ीं, घुसपैठ बढ़ी: अमित शाह