और भी ज्यादा रंगीन हो गया है गूगल का नया लोगो

 Google Logo (आज समाज) नई दिल्ली: टेक दिग्गज गूगल ने 10 साल बाद अपने लोगो में बदलाव किया है। कंपनी ने G आइकन को रिफ्रेश कलर के साथ पेश किया है। नए डिजाइन में रेड कलर येलो में येलो कलर ग्रीन में और ग्रीन कलर ब्लू में मिक्स होता दिख रहा है। नया G आइकन iOS के लिए गूगल सर्च ऐप में दिख रहा है। पहले के फ्लैट और ब्लॉकी रंगों की जगह अब G लोगो में ग्रेडिएंट इफेक्ट दिया गया है।

यह नया डिजाइन अधिक मॉडर्न और डायनामिक लगता है, जो गूगल की नई डिजाइन लैंग्वेज से मेल खाता है। यह लोगो स्क्रीन टेक्नोलॉजी के अनुरूप है और छोटे साइज में भी बेहतर दिखता है। नया लोगो Google Gemini (AI असिस्टेंट) के लोगो से मेल खाता है, जिसमें पहले से ही ब्लू-टू-पर्पल ग्रेडिएंट है। यह डिजाइन बदलाव गूगल के AI-प्रेरित ब्रांडिंग को दर्शाता है, जो आने वाले समय में और भी गहराई से दिख सकता है।

iOS और Pixel यूजर्स को मिल रहा है नया लोगो

रिपोर्ट के अनुसार, नया ‘G’ लोगो फिलहाल iOS पर Google Search एप में दिखाई देने लगा है। एंड्रॉयड डिवाइसेस पर यह Google एप के बीटा वर्जन (v16.18) में दिख रहा है। फिलहाल यह बदलाव ज्यादातर Pixel फोन्स और कुछ iOS डिवाइसेस तक सीमित है। अन्य प्लेटफॉर्म्स (जैसे वेब, नॉन-पिक्सल एंड्रॉयड फोन्स) पर अभी पुराना लोगो ही दिख रहा है। गूगल ने अभी तक फुल रोलआउट की तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन आने वाले हफ्तों में यह ज्यादा डिवाइसेस पर दिखाई देने लगेगा।