T20 World Cup 2026 : टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर

0
228
T20 World Cup 2026 : टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर
T20 World Cup 2026 : टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर

तिलक वर्मा और वॉशिंगटन सुंदर जल्द हो सकते हैं टीम में शामिल

T20 World Cup 2026 (आज समाज), खेल डेस्क : टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर सामने आई है। चोट के चलते न्यूजीलैंड सीरीज से दूर रहे धांसू बल्लेबाज तिलक वर्मा और आॅलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। दोनों इन दिनों बंगलूरू स्थित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर आॅफ एक्सीलेंस में मैच सिमुलेशन में हिस्सा ले रहे हैं। माना जा रहा है कि उन्हें जल्द फिटनेस सर्टिफिकेट मिल जाएगा जिससे वह टीम में वापसी कर पाएंगे। टी20 विश्व कप की शुरूआत सात फरवरी से हो रही है।

तिलक की सर्जरी हुई जबकि सुंदर भी हुए थे चोटिल

तिलक के पेट की सर्जरी हुई थी जिससे उनके टी20 विश्व कप में खेलने पर संशय पैदा हो गया था। तिलक को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया था क्योंकि वह पूरी तरह फिट नहीं थे। वहीं सुंदर को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान चोट लगी थी जिस कारण वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से बाहर हो गए थे। यदि ये दोनों टीम में वापस आते तो निश्चित तौर पर टीम को मजबूती मिलेगी और उसके पास अच्छे विकल्प उपलब्ध होंगे।

लय में लौटी टीम की बैटिंग

विश्व कप की तैयारियों को जबरदस्त तरीके से पुख्ता करते हुए टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को पांच मैच की सीरीज में 4-1 से मात दे दी है। इस सीरीज का सबसे बड़ा और सकारात्मक पहलू भारतीय टीम के सभी बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन रहा। पूरी सीरीज में टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिससे विश्व कप की तैयारियों को बल मिला। ज्ञात रहे कि टी20 विश्व कप का आगाज सात फरवरी से हो रहा है।

भारत इस समय टी20 विश्व विजेता भी है और विश्व कप का आयोजक देश भी है। इसलिए टीम से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद करोड़ों क्रिकेट प्रशंसक लगा रहे हैं। इस सीरीज में जहां ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और अभिषेक शर्मा ने जमकर रन बरसाए वहीं टीम के लिए शिवम दूबे के रूप में एक अच्छा आॅलराउंडर भी मिल गया है। जिसने दबाव के क्षणों में मैदान पर आकर भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

ये भी पढ़ें : Ind vs NZ T20 Series : भारत ने 4-1 से अपने नाम की सीरीज