धन से भर जाएगी तिजोरी
Diwali, (आज समाज), नई दिल्ली: आज 20 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी, जिस दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा होगी। इस शुभ अवसर पर चंद्र देव कन्या राशि में गोचर करेंगे, जिससे कई राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे। विशेष रूप से कन्या राशि के जातकों को कारोबार में लाभ, आर्थिक मजबूती और आय में वृद्धि होगी। वहीं, धनु राशि वालों को धन लाभ, मनोकामना पूर्ति और मान-सम्मान में बढ़ोतरी का अनुभव होगा।
ज्योतिषियों की मानें तो कार्तिक माह की अमावस्या तिथि यानी दीवाली के दिन मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू होंगे। आइए, इन राशियों को होने वाले लाभ के बारे में जानते हैं।
कन्या राशि
दीवाली के दिन चंद्र देव कन्या राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव के कन्या राशि में गोचर करने से कन्या राशि के जातकों को कारोबार में विशेष लाभ होगा। सभी बिगड़े काम बनेंगे। बंद पड़ा या रुका हुआ कारोबार दौड़ने लगेगा। चंद्र देव अधिकांश मामलों में शुभ फल देंगे।
आपके परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। किसी महिला मित्र से आपको धन लाभ होगा। निवेश करने से लाभ होगा। आतिशबाजी के समय सावधानी बरतें। विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाने का अवसर मिलेगा।
धनु राशि
मन के कारक चंद्र देव के कन्या राशि में गोचर करने से कई राशि के जातकों को दीवाली और दीवाली के अगले दिन धन लाभ होगा। इसके साथ ही कोई बड़ी मनोकामना पूरी होगी। इससे दिन खुशनुमा रहेगा। घर पर उत्सव जैसा माहौल रहेगा। रिश्तेदार घर आएंगे।
आप अपने परिवारजनों के साथ रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। धन संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। अपनों का प्यार और सहयोग मिलेगा। काम की अधिकता रहेगी। धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए पूजा के समय मां लक्ष्मी को श्रीफल अर्पित करें।