Gold Price Update : सोना 1.4 लाख जबकि चांदी 2.5 लाख की दहलीज पर पहुंची

0
134
Gold Price Update : सोना 1.4 लाख जबकि चांदी 2.5 लाख की दहलीज पर पहुंची
Gold Price Update : सोना 1.4 लाख जबकि चांदी 2.5 लाख की दहलीज पर पहुंची

शुक्रवार को सोना 783 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 5898 रुपए प्रति किलो उछली

Gold Price Update (आज समाज), बिजनेस डेस्क : भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उछाल का क्रम लगातार जारी है। शुक्रवार को भी इन दोनों धातुओं के दाम में तेजी रही। जानकारों ने इस तेजी के पीछे घरेलु बाजार में जबरदस्त मांग व वैश्विक परिस्थितियां बताई हैं। आपको बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 5,898 रुपये या 2.42 प्रतिशत की उछाल के साथ 2,49,222 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले गुरुवार को चांदी 2,43,324 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। शुक्रवार की खरीदारी ने इस गिरावट को काफी हद तक पाट दिया है। वहीं सोना 783 रुपये या 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,38,525 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

वैश्विक बाजारों में भी चांदी का शानदार प्रदर्शन

वैश्विक बाजारों में भी चांदी ने शानदार प्रदर्शन किया। मार्च कॉन्ट्रैक्ट 2.82 डॉलर या 3.76 प्रतिशत बढ़कर 77.96 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। आॅगमोंट की रिसर्च हेड रेनिशा चेनानी ने बताया कि गुरुवार को प्रमुख कमोडिटी सूचकांकों में सालाना रिबैलेंसिंग के कारण चांदी में 5 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके चलते अरबों डॉलर के वायदा अनुबंध बेचे गए थे।

शेयर बाजार में गिरावट का क्रम जारी

भारतीय शेयर बाजार लगातार चौथे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ। इस क्षेत्र में, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, तेल और गैस, आईटी, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम और धातु क्षेत्र मजबूत बने रहे, जबकि रियल एस्टेट, निजी बैंक, वित्तीय सेवाएं, एफएमसीजी और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं में कमजोरी देखी गई। बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में करीब एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

शुरूआती कारोबार में थोड़ी तेजी के बाद, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 604.72 अंक या 0.72 प्रतिशत गिरकर 83,576.24 अंक पर बंद हुआ। दिन भर में इसमें 778.68 अंक या 0.92 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 83,402.28 पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 193.55 अंक या 0.75 प्रतिशत गिरकर 25,683.30 पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे गिरकर 90.16 (अस्थायी) पर आ गया।

ये भी पढ़ें : US-Venezuela Conflict : वेनेजुएला में निवेश के लिए हमसे बात करें : ट्रंप