Gold Rate Today : सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। कल के मुकाबले 10 ग्राम सोने की कीमत में 112 रुपये की कमी आई है। सोने की कीमत ₹1 लाख से नीचे कारोबार कर रही है। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 99,200 रुपये से ऊपर कारोबार कर रही है।
वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 90,900 रुपये से ऊपर बना हुआ है। IBJA ने भी सोने के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत 97151 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 105650 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। तो आइए जानते हैं 22 और 18 कैरेट सोने का ताजा भाव क्या है:-
आज सोने का ताजा भाव क्या है?
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले सोने का भाव आज 96762 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 916 (22 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का मौजूदा भाव 88990 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा 750 (18 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 72863 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 585 (14 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 56833 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 105650 रुपये प्रति किलोग्राम है।
कृपया ध्यान दें कि यहां बताए गए सभी सोने और चांदी के भाव में शुल्क और जीएसटी शामिल है। IBJA द्वारा जारी किए गए भाव पूरे देश में एक समान हैं। इसमें कोई जीएसटी शामिल नहीं है। अगर आपने आभूषण बनवाए हैं तो मेकिंग चार्ज पर जीएसटी अलग से देना होगा। IBJA दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर के आसपास और दूसरी बार शाम 5 बजे के आसपास।
दिल्ली में सोने की कीमत
22 कैरेट सोने का भाव – 91,090 प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोने का भाव – 99,360 प्रति 10 ग्राम
चेन्नई में सोने का भाव
22 कैरेट सोने का भाव – 90,940 प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोने का भाव – 99,210 प्रति 10 ग्राम
मुंबई में सोने का भाव
22 कैरेट सोने का भाव – 90,940 प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोने का भाव – 99,210 प्रति 10 ग्राम
कोलकाता में सोने का भाव
22 कैरेट सोने का भाव – 90,940 प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोने का भाव – 99,210 प्रति 10 ग्राम
यह भी पढ़े : Post Office Schemes : पोस्ट ऑफिस की यह योजनाएं देगी आपको बेहतर लाभ के अवसर