Gold Price Today : अक्षय तृतीया का तयोहार देश भर में मनाया जा रहा है ऐसा मन जाता है की इस दिन खरीदी गयी वस्तु में निरंतर वृद्धि होती है। इसलिए इस दिन सोना खरीदना काफी शुभ मन जाता है। इसी बीच सोने के भाव भी निरंतर बढ़ते जा रहे है। कुछ दिन पहले सोने की कीमत 1 लाख से भी पार पहुँच गयी थी हालांकि अब सोने के मूल्य में गिरावट आयी है क्या रहे है आज सोने के भाव आइये देखे।

आज सोने के ताजा भाव क्या हैं?

आज यानी 30 अप्रैल 2025 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। सोने का भाव 95,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर है। वहीं चांदी भी 96 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई है। आज यानी गुरुवार को राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का भाव 54,420 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि, 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 96013 रुपये प्रति किलोग्राम है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन ने आज घोषणा की कि 995 शुद्धता वाले सोने का भाव 95306 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 916 (22 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का रेट 87651 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा 750 (18 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 71767 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 585 (14 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत 5,597.80 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 96013 रुपये प्रति किलोग्राम है।

आज 999 शुद्धता वाला सोना कल के मुकाबले 322 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं, 995 शुद्धता वाला सोना 321 रुपये सस्ता हुआ है। इसके अलावा 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत में 295 रुपये तक की कमी आई है। इसके अलावा 999 शुद्धता वाली चांदी 1340 रुपये सस्ती हुई है।

कृपया ध्यान दें कि यहां बताए गए सोने और चांदी के सभी रेट में चार्ज और जीएसटी शामिल है। IBJA द्वारा जारी किए गए रेट पूरे देश में एक समान हैं। इसमें कोई जीएसटी शामिल नहीं है। अगर आपने ज्वेलरी बनवाई है तो मेकिंग चार्ज पर जीएसटी अलग से देना होगा।

यह भी पढ़ें :  Opportunity for Engineering Students : तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले युवाओं के लिए स्टार्टअप योजना लागू ,पाएं 10-10 लाख रुपये का फंड