Gold price Today : सोने और चांदी के भाव में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है। सोने के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। अगर आप सोने के आभूषण बनवाने की सोच रहे हैं, तो आपको पहले से सोने के भाव जान लेने चाहिए। आज सर्राफा बाजारों में सोने का भाव 99373 रुपये के ऑल टाइम हाई से फिसलकर 98810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। हालांकि, चांदी के भाव में आज मामूली तेजी देखने को मिली है।

हालांकि, जीएसटी के साथ सोने का भाव एक लाख से ज्यादा है। जीएसटी के साथ 24 कैरेट सोना जहां 101,774 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है, वहीं चांदी का भाव 110,160 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। IBJA ने 17 जून के सोने के भाव जारी कर दिए हैं। बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए भाव में जीएसटी शामिल नहीं है।

सोने के भाव में हुई मामूली गिरावट

बिना जीएसटी के भाव की बात करें तो आज सोने के भाव में मामूली गिरावट देखने को मिली है। सोमवार के बंद भाव के मुकाबले सोना 563 रुपये कम होकर 98810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है। वहीं चांदी 252 रुपये प्रति किलो महंगी होकर 106952 रुपये पर पहुंच गई है। IBJA सोने का भाव दो बार जारी करता है, एक बार दोपहर 12 बजे और फिर शाम 5 बजे के आसपास।

आज सोने का ताजा भाव क्या है?

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने का भाव 98414 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 916 (22 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का मौजूदा भाव 90510 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा 750 (18 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 74108 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 585 (14 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 57804 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 106952 रुपये प्रति किलोग्राम है।

दिल्ली सोने की कीमत

22 कैरेट सोने की कीमत – 92,150/ 10 ग्राम
24 कैरेट सोने की कीमत – 1,00,520/ 10 ग्राम

चेन्नई सोने की कीमत

22 कैरेट सोने की कीमत – 92,000/ 10 ग्राम
24 कैरेट सोने की कीमत – 1,00,370/ 10 ग्राम

मुंबई सोने की कीमत

22 कैरेट सोने की कीमत – 93,050/ 10 ग्राम
24 कैरेट सोने की कीमत – 1,00,370/ 10 ग्राम

कोलकाता सोने की कीमत

22 कैरेट सोने की कीमत – 93,050/ 10 ग्राम
24 कैरेट सोने की कीमत – 1,00,370/ 10 ग्राम

जयपुर सोने की कीमत

22 कैरेट सोने की कीमत – 92,150/ 10 ग्राम
24 कैरेट सोने की कीमत – 1,00,520/ 10 ग्राम

यह भी पढ़े :  Expensive liquor : कौनसी है दुनिया की सबसे महंगी शराब और क्या है इसका नाम