Gold Price Today : सोने के भावो में निरंतर परिवर्तन देखने को मिल रहे है आज यानि 8 जुलाई को सोने के भावो में तेजी आयी है। अगर आप भी सोना खरीदने की तैयारी रहे है तो उसके भाव जरूर जान ले। देश के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोने का भाव 90,600 रुपये के आसपास बना हुआ है।

IBJA ने सोने के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। 999 शुद्धता वाले सोने का भाव 97195 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक किलोग्राम चांदी का भाव 107690 रुपये प्रति किलोग्राम है। आइए जानते हैं आज 22 और 18 कैरेट सोने के ताजा भाव क्या हैं।

सोने का ताजा भाव आज

IBJA के रेट के अनुसार 995 शुद्धता वाले सोने का भाव 96806 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने का भाव 88,982 रुपए प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट सोने का भाव 72857 रुपए प्रति तोला है। वहीं 14 कैरेट सोना 56828 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं है। चांदी का भाव 107690 रुपए प्रति किलोग्राम है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन सोमवार से शुक्रवार तक सोने और चांदी के भाव जारी करता है। इसमें जीएसटी शामिल नहीं है। IBJA की ओर से दिन में दो बार रेट जारी किए जाते हैं, एक बार दोपहर 12 बजे और फिर शाम 5 बजे। सोने के आभूषणों पर जीएसटी लगने के बाद रेट और बढ़ गए।

ध्यान देने वाली बात यह है कि इंडियन बुलियन ज्वैलर्स की वेबसाइट पर रोजाना अपडेट होने वाले रेट देशभर में एक जैसे ही रहते हैं। हालांकि, ज्वैलरी खरीदते समय 3% जीएसटी और मेकिंग चार्ज जोड़कर सोने की कीमत बढ़ जाती है। अलग-अलग शहरों में मेकिंग चार्ज में भिन्नता देखी जा सकती है। आपके शहर में सोने के आभूषण बनाने का मेकिंग चार्ज दिल्ली और मुंबई से कम हो सकता है।

ज्वैलरी बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। जबकि कुछ लोग 18 कैरेट सोने से भी ज्वैलरी बनवाते हैं।

यह भी पढ़े : Removal of minimum balance in Bank : इन 5 बैंको में नहीं होगी मिनिमम बैलेंस की जरूरत देखे पूरी जानकारी