Gold Price Update : सोना हुआ महंगा, चांदी की चमक बरकरार

0
371
Gold Price Update : सोना हुआ महंगा, चांदी की चमक बरकरार
Gold Price Update : सोना हुआ महंगा, चांदी की चमक बरकरार

सर्राफा बाजार में शुक्रवार को भी दोनों की कीमत में आई तेजी

Gold Price Update (आज समाज), बिजनेस डेस्क : अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से पनपे भू-राजनीतिक तनाव के बीच मजबूत वैश्विक रुझानों के चलते हुई, जिससे सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली सोने और चांदी की कीमतों में वैश्विक स्तर पर तेजी दर्ज की गई। इस तेजी का असर भारतीय सर्राफा बाजार में भी साफ दिखाई दिया और शुक्रवार को इन दोनों कीमती धातुओं सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी की गई है। चांदी 9950 रुपये की बढ़त के साथ 2.52 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव बढ़कर 1.57 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वायदा कारोबार में सोने की कीमतें 1,315 रुपये बढ़कर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं।

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि

देश का विदेशी मुद्रा भंडार अपने अब तक के रिकॉर्ड और नए उच्च स्तर को छू चुका है। आरबीआई द्वारा जारी किए गए आंकड़ों की बात करें तो बीते सप्ताह यह अब तक शीर्ष स्तर 725.72 अरब डॉलर को छू गया। आंकड़ों के अनुसार, 13 फरवरी को समाप्त सप्ताह में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 8.66 अरब डॉलर की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे पहले जनवरी महीने में इसने 723.77 अरब डॉलर का सर्वकालिक उच्च स्तर छुआ था। हालांकि, 6 फरवरी को समाप्त हुए पिछले सप्ताह में इसमें 6.71 अरब डॉलर की गिरावट देखी गई थी और यह 717.06 अरब डॉलर पर आ गया था।

शेयर बाजार में तेजी लौटी

भारतीय शेयर बाजार पूरे सप्ताह की उठापटक के बाद आखिरकार सप्ताह के अंतिम दिन हरे निशान पर बंद हुआ। इससे निवेशकों ने कुछ राहत की सांस ली। शुक्रवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 316.57 अंक या 0.38 प्रतिशत चढ़कर 82,814.71 पर बंद हुआ। दिन के दौरान, बेंचमार्क 633.94 अंक या 0.76 प्रतिशत बढ़कर 83,132.08 के अंतदेर्शीय उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 116.90 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 25,571.25 पर बंद हुआ, जिसमें इसके 36 शेयर सकारात्मक क्षेत्र में और 14 शेयर लाल निशान में रहे। दिन के दौरान, यह 209.2 अंक या 0.82 प्रतिशत बढ़कर 25,663.55 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

ये भी पढ़ें : AI Impact Summit 2026 Live : तकनीकी विकास में मील पत्थर साबित होगा समिट : वैष्णव