- नित्य गीता पाठ करके मनुष्य अपने जीवन को सफल बना सकता है : अरविंद
Jind News , आज समाज, जींद। गीता जयंती के उपलक्ष में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की प्रेरणा से श्री कृष्णा कृपा सेवा समिति जिओ गीता परिवार के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य कार्यक्रम स्वामी ज्ञानानंद महाराज का वैश्विक आह्वान एक साथ-एक मिनट गीता पाठ कार्यक्रम था। जिसके तहत जींद के बहुत से स्कूलों में संपर्क कर विद्यालय में विद्यार्थियों ने एक साथ तीनों श्लोक का उच्चारण किया। यह श्लोक गीता जी के आरंभ मध्य तथा अंतिम श्लोक थे।
शोभायात्रा का भी आयोजन किया गया
बहुत सी सामाजिक संस्थाओं ने अपने पदाधिकारी के साथ इन श्लोकों का उच्चारण किया। जिला जींद कारागार में भी 11 बजे बजे लगभग सभी कैदियों ने समिति सदस्यों की उपस्थिति में इन श्लोकों को उच्चारण किया गया। समिति महासचिव अरविंद खुराना ने बताया कि संस्था द्वारा सुबह-सुबह शोभायात्रा का भी आयोजन किया गया। जो प्रात:काल श्री महावीर मंदिर से शुरू हुई तथा श्रीकृष्णा कृपा आश्रम संत नगर में इसका समापन हुआ। इसमें श्रीमद् भागवत गीता की महिमा का गुणगान किया गया।
नित्य गीता पाठ जीवन को बना सकता सफल
अरविंद खुराना ने कहा कि नित्य गीता पाठ करके मनुष्य अपने जीवन को सफल बना सकता है। गीता जी के 12वें अध्याय में भगवान श्री कृष्ण कहते हैं कि मुझे वो भक्त प्रिय है जो किसी से भी ईष्र्या न रखें, सबसे प्रेम करें, सबको एक समान समझें वह मुझे सबसे प्यारा है। आओ हम सब भी खुले मन से जियें, सबके साथ प्रेम करें, किसी से ईष्र्या न करें, तभी हम भगवान के समीप जा सकते हैं।
यह भी पढ़े : Jind News : मौत के दस दिन बाद फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से जुटाए साक्ष्य


