पुलिस ने मामला दर्ज शुरू की कार्रवाई

Delhi Crime News (आज समाज), नई दिल्ली : उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। दरअसल यहां पर एक नाबालिग लड़की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जब टीम मौके पर पहुंची तो उसके शरीर पर चोट के निशान थे। चिकित्सकों ने संदेह जताया कि लड़की का यौन उत्पीड़न हुआ होगा। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ी और शायद उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जिससे मामले की गहराई से जांच की जा सके। पुलिस इसलिए हैरान है कि लड़की के पिता या फिर अन्य परिजनों ने पुलिस को ऐसा कोई बयान नहीं दिया है जिससे लड़की की मौत की वजह स्पष्ट हो सके। इससे पुलिस को शक है कि मौत के पीछे किसी करीबी का हाथ हो और परिवार उसे बचाने की कोशिश में हो।

पुलिस टीम के पहुंचने से पहले हो चुकी थी मौत

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को पूर्वोत्तर दिल्ली के नेहरू विहार में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को शुरूआती मेडिकल जांच के आधार पर यौन उत्पीड़न का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दयालपुर पुलिस स्टेशन में रात 8:41 बजे पीसीआर कॉल मिलने पर एक टीम को नेहरू विहार की गली नंबर 2 में भेजा गया, जिसमें पाया गया कि लड़की के पिता ने उसे पहले ही जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती करा दिया था।

अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों ने उसके चेहरे पर चोट के निशान पाए और यौन उत्पीड़न की संभावना जताई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया है। साक्ष्य एकत्र करने और आरोपियों का पता लगाने के लिए कई टीमों को तैनात किया गया है।

इधर पैसे के लालच में की प्रेमिका की हत्या

दिल्ली के मयूर विहार निवासी महिला नीलेश की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। ज्ञात रहे कि 28 मई को महिला की गुमशुदगी की शिकायत परिजनों ने मयूर विहार थाने में की थी। इसके बाद पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रों में महिला की पहचान व उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट संबंधी जानकारी भेजी। इसके बाद यूपी के हापुड़ स्थित पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में रजवाहे के पास सूटकेस में मिले महिला का शव मिला। इसक बाद जब नीलेश के परिजनों को सूचना दी गई तो उन्होंने अपनी बेटी के शव की शिनाख्त की। जिसके बाद पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर का पटाक्षेप करते हुए उसके पे्रमी सतेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया।

प्राथमिक पूछताछ में ही आरोपी सतेंद्र यादव ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसके बताया कि उसके और नीलेश का प्रेम संबंध पिछले तीन साल से था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने नीलेश से 5.25 लाख रुपये उधार लिए थे। जिन्हें वापस करने के लिए वह लगातार उसपर दबाव बना रही थी। 28 मई को नीलेश सतेंद्र से मिलने उसके विनोद नगर स्थित कमरे पर गई थी। जहां दोनों में विवाद हुआ।

ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : नशे में दी दिल्ली सीएम को मारने की धमकी, काबू