Gangster Goldy Brar: कनाडा की मोस्ट वांटेड लिस्ट में सिद्धू मूसेवाला मर्डर का मास्टरमाइंड, जानिए कौन है गोल्डी बराड़, कैसे लारेंस से जुड़ा

0
252
Gangster Goldy Brar

Aaj Samaj (आज समाज), Gangster Goldy Brar, चंडीगढ़: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ कनाडा की भी मोस्ट वांटेड क्रिमिनल्स की सूची में आ गया है। इस गैंगस्टर का पूरा नाम सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ है और यह पहले ही भारत की मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल है। कनाडा सरकार के निर्देश के बाद रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के कहने पर ‘बी आॅन द लुक आउट’ लिस्ट जारी की गई है और उसमें गोल्डी बराड़ को 15वां स्थान दिया है। कल 25 टाप भगोड़े मोस्ट वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी की गई है।

मूसेवाला की हत्या के बाद खूद कबूला था गुनाह

पिछले वर्ष 29 मई को मूसेवाला की हत्या हुई और इसके बाद सोशल मीडिया पर गोल्डी बराड़ ने वीडियो जारी कर हत्या को कबूला। उसने कहा कि लॉरेंस के कॉलेज फ्रेंड विक्की मिड्डूखेड़ा के कत्ल में मूसेवाला का हाथ था। मूसेवाला के मैनेजर शरणदीप ने शूटर्स को पनाह दी और टारगेट के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने मूसेवाला के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो मजबूर होकर उन्हें मर्डर करना पड़ा। गोल्डी ने हरियाणा और पंजाब के 6 शूटर भेजकर मूसेवाला को मानसा के गांव जवाहरके में गोलियां मरवा दी थी। उस वक्त मूसेवाला बिना बुलेटप्रूफ थार में बिना सिक्योरिटी के जा रहे थे।

  • भारत में पहले ही वांटेड, सरकार के अनुरोध पर रेड कॉर्नर नोटिस

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस का करीबी है गोल्डी

गोल्डी बराड़ कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है और लॉरेंस के तिहाड़ जेल में बंद होने के बाद वह विदेश से उसका गैंग चला रहा है। भारत में गोल्डी बराड़ पहले ही वांटेड है। कनाडा पुलिस ने उसे सूची मेें डालने का निर्णय इंटरपोल के कहने पर लिया है। इंटरपोल की वेबसाइट के अनुसार भारत सरकार के कहने पर गोल्डी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। दो मामलों में पहले ही उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी है।

गोल्ड पर कई संगीन मामले दर्ज, अभी कनाडा से भी फरार

गोल्डी बराड़ पर हत्या, अवैध हथियारों की सप्लाई, आपराधिक साजिश, हत्या का प्रयास और आपराधिक साजिश में अवैध हथियार उपलब्ध करवाने जैसे संगीन अपराध के केस दर्ज हैं। इस समय उसके अमेरिका के कैलिफोर्निया की फ्रेसनो सिटी में छिपे होने के इनपुट हैं। जानकारी के अनुसार कुछ ही समय पहले वह कनाडा से भागा है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक मूसेवाला के मर्डर के बाद गोल्डी बराड़ कनाडा में रह रहा था।

इस हत्याकांड के बाद ही वह भारतीय खुफिया एजेंसियों और मूसेवाला के फैंस के निशाने पर आ गया। अमेरिका में जाकर गोल्डी के 2 वकीलों की मदद से राजनीतिक शरण लेने की भी कोशिश की सूचनाएं हैं। पिछले साल 20 नवंबर को मीडिया रिपोर्टों में यह भी सामने आया था कि गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया है। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने भारतीय एजेंसियों से बात भी की थी।

जानिए अपराध की दुनिया में कैसे रखा कदम

गोल्डी बराड़ के चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की 2020 में हत्या हो गई थी और लारेंस के कहने पर इस मर्डर का बदला लेने के मकसद से उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा। दरअसल गुरलाल बराड़ लॉरेंस का काफी करीबी माना जाता था। पंजाब यूनिवर्सिटी में पढाई के दौरान लॉरेंस की छत्रछाया में ही उसने स्टूडेंट आॅर्गनाइजेशन आॅफ पंजाब यूनिवर्सिटी नाम से संगठन बनाया था। अक्टूबर-2020 में चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में गुरलाल कत्ल कर दिया गया था।

भाई के कातिल गुरलाल पहलवान की हत्या के बाद विदेश भागा

गुरलाल के कत्ल में यूथ कांग्रेस लीडर गुरलाल पहलवान का नाम सामने आया और गोल्डी बराड़ हर हालत में अपने भाई के कातिल को मारना चाहता था। इस हत्या से उसका खून उबल रहा था और इसी चक्कर में वह लॉरेंस के करीब आया। आखिर ोल्डी बराड़ ने गुरलाल पहलवान का कत्ल करवा दिया और इसके बाद जब उसे पुलिस ढूंढने लगी तो वह वारदात के कुछ ही दिन बाद कनाडा भाग गया।

गुरलाल हत्याकांड के बाद गोल्डी के पिता की जबरन रिटायरमेंट

गुरलाल पहलवान कत्ल मामले में गोल्डी बराड़ का नाम आने के बाद पंजाब पुलिस ने गोल्डी बराड़ के पिता शमशेर सिंह को जबरन रिटायर कर दिया। वह पंजाब पुलिस में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एसआई) थे। पिता ने भी अपनी जबरन सेवानिवृत्ति का विरोध नहीं किया।

5 राज्यों में नेटवर्क, लॉरेंस संग मिलकर गुरुग्राम में किया पूर्व पार्षद का कत्ल

गोल्डी बराड़ कनाडा में बैठकर अब तक पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, एनसीआर और राजस्थान में भी लॉरेंस के नेटवर्क को आपरेट कर रहा था। वहीं से वह जेल में बंद लॉरेंस का गैंग चलाने लगा। उसने लारेंस के गैंग को स्ट्रॉन्ग किया। 25 फरवरी 2022 को गुरुग्राम में एक पूर्व पार्षद परमजीत ठकरान और उनके भाई सुरजीत की हत्या कर दी गई। शराब कारोबार के चलते इन दोनों की दुश्मनी अजय जैलदार से थी।

पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, अजय जेलदार ने लॉरेंस और गोल्डी बराड़ से मिलकर इन हत्याओं को अंजाम दिया। इसे बाद रंगदारी, मर्डर, हत्या प्रयास मामलों में गोल्डी का नाम सामने आने लगा। गोल्डी ने इसके साथ ही पंजाब में हथियारों की सप्लाई चेन बनानी शुरू कर दी। बीते दिनों अमृतसर और बठिंडा में कई गोल्डी के साथी पकड़े गए, जो हथियारों की तस्करी से जुटे थे।

यह भी पढ़ें : Bihar News: बिहार में घर में आग लगने से चार बहनों की जिंदा जलकर मौत

यह भी पढ़ें : Weather May 02 Update: जम्मू-कश्मीर से बंगाल तक बारिश, उत्तर भारत सहित अब भी कई राज्यों में कल तक मौसम खराब, बढ़ी ठंड

यह भी पढ़ें : Ludhiana Gas Leak: लुधियाना में गैस रिसाव के कारण 3 बच्चों सहित 10 लोगों की मौत

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE