भगवान गणेश की कृपा से सुख-शांति और सौभाग्य की होती है प्राप्ति
Ganesh Chaturthi, (आज समाज), नई दिल्ली: वैदिक पंचांग अनुसार भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरूआत 26 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 53 मिनट पर होगी। इसका समापन 27 अगस्त की दोपहर 3 बजकर 43 मिनट पर हो रहा है। उदया तिथि के अनुसार गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन विघ्नहर्ता को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के भोग लगाएं जाते हैं।

गणेश चतुर्थी पर भगवान की भव्य मूर्तियों के साथ पंडाल भी स्थापित किए जाते हैं। मिठाई की दुकानों पे काउंटरों पर विभिन्न प्रकार के मोदक, बर्फी और लड्डू रखे जाते हैं। माना जाता है कि भगवान गणेश की कृपा से सुख-शांति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। गणेश जी का पूजन करते समय दूब, घास, गन्ना और तरह-तरह के पकवानों का भोग लगाया जाता है। अगर आप भी विघ्नहर्ता को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इन चीजों का लगाएं भोग।

मोदक

मोदक गणपति की सबसे पसंदीदा मिठाइयों में से एक है। मोदक को कई तरह से बना सकता है। इसे मेवे, खोया और चावल के आटे भी बनाया जा सकता है। मोदक को गणेश चतुर्थी के अवसर पर बनाया जाता है। नारियल, गुड़, केसर, जायफल, पानी, घी, चावल का आटा आदि का इस्तेमाल कर इसे बनाया जाता है।

रागी मोदक

रागी मोदक रागी के आटे से बनाए जाते हैं, जो कैल्शियम, आयरन और जरूरी अमीनो एसिड से भरपूर अनाज है।

गुड़ और नारियल मोदक

इन मोदकों में रिफाइंड चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है, जो आयरन और खनिजों से भरपूर एक नेचुरल स्वीटनर है। इसे आसानी से कम समय में बनाया जा सकता है।

शकरकंद मोदक

शकरकंद के मोदक की फिलिंग या आटे में मैश किए हुए शकरकंद का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे विटामिन ए और सी, पोटैशियम और डाइटरी फाइबर का भरपूर सोर्स मिलता है। ये मीठे और हेल्दी होते हैं।

श्रीखंड

श्रीखंड एक इंडियन स्वीट है जिसे दही से बनाया जाता है, और ये महाराष्ट्र और गुजरात में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है।

मोतीचूर लड्डू

भगवान गणेश को मोदक के अलावा लड्डू भी बहुत पसंद हैं। मोतीचूर के लड्डू भोग में उन्हें चढ़ाए जाने वाले सबसे आम भोग में से एक है।

बादाम की बर्फी

बादाम की बर्फी को बनाने के लिए बादाम, चीनी और दूध जैसी साधारण सामग्री की आवश्यकता होती है।

केला शीरा

केले का शीरा मैश किए हुए केले, सूजी और चीनी से बने शीरे से बनाया जाता है। यह हलवा जैसा होता है।