CDS General Anil Chauhan : भविष्य में युद्ध तकनीक से लड़े जाएंगे : सीडीएस

0
155
CDS General Anil Chauhan : भविष्य में युद्ध तकनीक से लड़े जाएंगे : सीडीएस
CDS General Anil Chauhan : भविष्य में युद्ध तकनीक से लड़े जाएंगे : सीडीएस

जनरल अनिल चौहान ने बीसीआई तकनीक के रणनीतिक उपयोग पर दिया जोर

CDS General Anil Chauhan  (आज समाज), नई दिल्ली : आज हम एक ऐसे दौर में जी रहे हैं जहां मनुष्य से ज्यादा तकनीक के मायने हैं। भविष्य में यह तकनीक और भी ज्यादा मजबूत होगी। इसका प्रयोग हर क्षेत्र में बढ़ जाएगा और रक्षा विभाग में भी इसे एक ढाल के रूप में प्रयोग किया जाएगा। यह कहना है देश के सीडीएस जनरल अनिल चौहान का जो ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (बीसीआई) तकनीक के रणनीतिक उपयोग पर एक सम्मेलन का उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।

जनरल चौहान ने इस दौरान कहा कि आप एक ऐसे युद्ध की कल्पना कीजिए जिसमें सैनिक अपनी अंगुली उठाए बगैर केवल अपनी सोच से हथियार फायर करे, मिसाइलें दागे और ड्रोन के झुंड नियंत्रित करे। यह किसी हॉलीवुड फिल्म का हिस्सा नहीं, बल्कि भविष्य के युद्ध की हकीकत बन सकता है। चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने मंगलवार को ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (बीसीआई) तकनीक के रणनीतिक उपयोग पर एक सम्मेलन का उद्घाटन किया।

मानव मस्तिष्क और मशीन की दूरी होगी समाप्त

बीसीआई तकनीक मानव मस्तिष्क और मशीन के बीच की दूरी को खत्म कर देगी, जिससे भविष्य के युद्धक्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव हो सकते हैं। एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय और सेंटर फॉर जॉइंट वारफेयर स्टडीज द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस सम्मेलन का विषय एक्सपेंडिंग न्यूरल फ्रंटियर्स एंड इट्स स्ट्रैटेजिक इम्प्लिकेशंस था।

यह एक ऐसी तकनीक है जो मानव मस्तिष्क के संकेतों को डिजिटल कमांड में बदल देती है। इसके जरिए मनुष्य बिना हाथ-पैर हिलाए बिना केवल सोचकर कंप्यूटर या मशीनों को नियंत्रित कर सकता है। रक्षा क्षेत्र में इसके आने से सैनिकों की निर्णय लेने की क्षमता और हथियारों के संचालन में बदलाव आने की संभावना है।

एक ही नियंत्रण कक्ष से नियंत्रित होंगी तीनों सेनाएं

आॅपरेशन सिंदूर से मिले सबक के आधार पर तीनों सेनाओं ने इसी महीने दिल्ली छावनी क्षेत्र में त्रि-सेवा संयुक्त संचालन नियंत्रण केंद्र (जेओसीसी) चालू करने की योजना बनाई है। रक्षा बलों ने जानकारी दी कि निकट भविष्य में एक वैकल्पिक स्थान पर एक भूमिगत कमान और नियंत्रण केंद्र स्थापित करने की भी योजना है। बताया गया है कि जेओसीसी में तीनों सेनाओं के अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे, जिससे शीर्ष कमांडरों को एक ही स्थान पर सभी सेवाओं की एकीकृत जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें : Weather Update Today : जल्द आएगा मौसम में बदलाव, 9 मई के बाद चढ़ेगा पारा