Former Hockey Captain Rani Rampal Wedding: भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल की शादी आज, दूल्हा बारात लेकर पहुंचा

0
87

शाम 4 बजे होंगे फेरे, रात 8 बजे होंगी विदाई
Former Hockey Captain Rani Rampal Wedding, (आज समाज), कुरुक्षेत्र: भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और पद्मश्री रानी रामपाल आज कुरुक्षेत्र के पीपली स्थित पाल प्लाजा पैलेस में सीए पंकज के साथ सात फेरे लेंगी। फेरों की रस्म शाम 4 बजे शुरू होगी। उसके बाद रात 8 बजे विदाई होगी। इससे पहले दोपहर को बारात रानी के दरवाजे पर पहुंची।

इसके बाद वरमाला हुई। शादी में खिलाड़ी, राजनेता और बॉलीवुड हस्तियां शामिल होने की उम्मीद है। रानी शाहाबाद के मॉडल टाउन की रहने वाली है। इससे पहले रानी के कैंसर पीड़ित पिता रामपाल को व्हीलचेयर पर शादी समारोह के बीच लाया गया। जिन्हें देखकर रानी भावुक हो गई। रानी के घर में पिछले कई दिनों से शादी की रस्में निभाई जा रही हैं।

2 महीने पहले हुई थी इंगेजमेंट

करीब 2 महीने पहले रानी रामपाल ने कुरुक्षेत्र के पंकज के साथ इंगेजमेंट की। यह इंगेजमेंट बिल्कुल गुपचुप तरीके से कुरुक्षेत्र में संपन्न हुई। इसमें दोनों परिवार के अलावा कोच बलदेव सिंह भी शामिल हुए थे।

कोच बलदेव सिंह करेंगे कन्यादान

भारतीय हॉकी की धाकड़ कप्तान रानी रामपाल का कन्यादान उनके गुरु कोच बलदेव सिंह करेंगे। द्रोणाचार्य अवार्डी बलदेव सिंह ने रानी को बचपन से हॉकी सिखाई है। उनके कोचिंग ने रानी को ओलंपियन बना दिया। ये शादी गुरु-शिष्य के बंधन का प्रतीक बनेगी। हॉकी जगत के लिए यह भावुक क्षण होगा।