PM Modi Visit Assam: दशकों तक बोडोलैंड का एक क्षेत्र विश्वासघात का साक्षी रहा: पीएम मोदी

0
145
PM Modi Visit Assam: दशकों तक बोडोलैंड का एक क्षेत्र विश्वासघात का साक्षी रहा: पीएम मोदी
PM Modi Visit Assam: दशकों तक बोडोलैंड का एक क्षेत्र विश्वासघात का साक्षी रहा: पीएम मोदी

दो दिन के असम दौरे पर हैं पीएम, कोकराझार में 4,570 करोड़ की परियोजनाओं का किया वर्चुअली उद्घाटन
PM Modi Visit Assam, (आज समाज), गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, दशकों तक बोडोलैंड का एक क्षेत्र विश्वासघात का साक्षी रहा है। बोडोलैंड के अनेक वीडियो को कांग्रेस ने झूठे सपनों में उलझाए रखा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने दिखाने के लिए कागजी समझौते किए। आपने कांग्रेस को खदेड़ा और एनडीए को मौका दिया तो हमने समझदारी से फैसले लिए। पीएम आज दो दिन के दौर पर असम पहुंचे हैं।

पीएम दोपहर करीब 1.30 बजे वे गुवाहाटी पहुंचे। पीएम गुवाहाटी के अलावा आज कोकराझार और सिलचर का दौरा करने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के चलते उन्होंने कोकराझार में प्रोजेक्ट्स का वर्चुअली उद्घाटन किया। पीएम ने लोगों को वर्चुअली संबोधित किया। पीएम यहां से नॉर्थ ईस्ट के लिए 3 नई ट्रेनों की शुरूआत भी करेंगे। जारी शेड्यूल के मुताबिक पीएम शाम 5 बजे गुवाहाटी में करीब 19,680 करोड़ रुपए के कई प्रोजेक्ट्स देश को समर्पित करेंगे।

कल 23,550 करोड़ रुपए के अलग-अलग प्रोजेक्ट्स देश को समर्पित करेंगे पीएम

14 मार्च को सुबह करीब 10:45 बजे प्रधानमंत्री सिलचर में भूमि पूजन करेंगे और करीब 23,550 करोड़ रुपए के अलग-अलग प्रोजेक्ट्स देश को समर्पित करेंगे।

असम की विरासत के संरक्षण और उसके तीव्र विकास के लिए काम कर रही डबल इंजन सरकार

पीएम ने कहा, कांग्रेस झूठे वादों की दुकान है। एक वादे के साथ चार झूठ गिफ्ट में देती है। वहीं, आपके सामने बीजेपी का सफल मॉडल है। 2003 में जब दिल्ली में एनडीए सरकार थी। अटल जी के नेतृत्व में सच्चाई और ईमानदारी से काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एनडीए की दोहरी इंजन सरकार असम की विरासत के संरक्षण और उसके तीव्र विकास दोनों के लिए लगातार काम कर रही है।

ये भी पढ़ें: विपक्ष ने संसद परिसर में प्लेकार्ड दिखाकर एलपीजी संकट पर प्रदर्शन किया