सीएम सैनी दिखाएंगे हरी झंडी, 1 घंटे में पहुंचेंगे चंडीगढ़
Hisar News (आज समाज) हिसार: हरियाणा के हिसार स्थित एयरपोर्ट से आज से चंडीगढ़ के लिए विमान सेवा शुरू होगी। सीएम नायब सैनी अलायंस एयर की एटीआर-72 सीटर फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वहीं अलायंस एयर ने हफ्ते में 2 दिन उड़ान भरने के लिए स्लॉट भी जारी कर दिया है। अब लोग केवल 1 घंटे में हिसार से चंडीगढ़ की यात्रा कर सकेंगे। सीएम के आगमन को लेकर हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया भी किया गया है।

आपको बता दे कि हिसार से चंडीगढ़ की दूरी करीब 252 किमी है। सड़क के रास्ते चंडीगढ़ पहुंचने में जहां करीब 4 घंटे लगते हैं। वहीं, ट्रेन से यह सफर 7 घंटे का हो जाता है। हालांकि, अब हवाई मार्ग से यह समय काफी कम हो जाएगा। फ्लाइट से लगभग एक घंटा में ही यात्री चंडीगढ़ पहुंच सकेंगे।

यह रहेगा शेड्यूल, 1724 से 2500 रुपए के बीच तय किया गया किराया

तय शेड्यूल के मुताबिक, चंडीगढ़ से हिसार की पहली फ्लाइट सोमवार दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी और शाम 4 बजकर 30 मिनट पर हिसार पहुंचेगी। वहीं, वापसी की फ्लाइट हिसार से शाम 4 बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरेगी और शाम 5 बजकर 55 मिनट पर चंडीगढ़ पहुंचेगी।

चंडीगढ़ से हिसार की उड़ान का समय करीब 1 घंटा 10 मिनट और हिसार से चंडीगढ़ की उड़ान लगभग 1 घंटा रहेगा। अलायंस एयर इस मार्ग पर फ्लेक्सी किराया मॉडल के तहत बुकिंग कर रही है, जिसमें किराया 1724 से 2500 रुपए के बीच तय किया गया है।

यह भी पढ़े : हरियाणा में आज से हीट वेव का ओरेंज अलर्ट