हरियाणा सरकार ने उड़ान को दी मंजूरी, 2500 से 3000 रुपए के बीच होगा किराया
Hisar News (आज समाज) हिसार: हरियाणा के पहले एयरपोर्ट से अब चंडीगढ़ के लिए भी विमान सेवा शुरू करने के प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी दे दी है। 9 जून से हिसार से चडीगढ़ के बीच विमान सेवा शुरू हो जाएगी। हिसार से चंडीगढ़ की दूरी करीब 252 किमी है। इसका किराया 2500 से 3000 रुपए के बीच होगा। करीब पौने घंटे से भी कम समय से हिसार से चंडीगढ़ का सफर किया जा सकेगा। सरकार अयोध्या और दिल्ली की तरह ही सप्ताह में दो दिन के लिए फ्लाइट शुरू कर सकती है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

सीएम नायब सैनी दिखा सकते है फ्लाइट को झंडी

फ्लाइट का शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है। एलायंस एयर एविएशन कंपनी शेड्यूल पर काम कर रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी हिसार से चंडीगढ़ फ्लाइट का शुभारंभ कर सकते हैं। बता दें कि हिसार से चंडीगढ़ जाने के लिए करीब साढ़े 4 घंटे का समय सड़क मार्ग से लगता है। वही ट्रेन में 7 घंटे से भी ज्यादा काम समय लगता है। हिसार से चंडीगढ़ के लिए मात्र एक ही सीधी ट्रेन है।

हिसार से अयोध्या के लिए उड़ान भर चुके 750 से अधिक यात्री

इससे पहले हिसार से दिल्ली और हिसार से अयोध्या के लिए विमान सेवा शुरूआत 14 अप्रैल से हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर हिसार से अयोध्या के लिए पहली उड़ान का शुभारंभ किया था। उड्डयन विभाग के मुताबिक हिसार से अब तक 750 से अधिक यात्री अयोध्या के लिए उड़ान भर चुके हैं।

ये भी पढ़ें : हरियाणा के 5 जिलों में आंधी-बारिश का आॅरेंज अलर्ट, 17 जिलों में बूंदाबांदी की संभावना