UP SIR: यूपी एसआईआर की फाइनल लिस्ट जारी, 2.04 करोड़ नाम कटे

0
154
UP SIR: यूपी एसआईआर की फाइनल लिस्ट जारी, 2.04 करोड़ नाम कटे
UP SIR: यूपी एसआईआर की फाइनल लिस्ट जारी, 2.04 करोड़ नाम कटे

13.39 करोड़ रह गए वोटर्स
UP SIR, (आज समाज), नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग द्वारा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की फाइनल मतदाता सूची आज शुक्रवार को जारी कर दी गई। इससे पहले अक्टूबर 2025 में प्रदेश में कुल 15.44 करोड़ मतदाता थे, जो अब 13.39 करोड़ (13,39,84,792) रह गए हैं। फाइनल लिस्ट में 2.04 करोड़ नाम कटे हैं।

प्रतिशत के लिहाज से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की लखनऊ कैंट विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 34.18% वोटर कम हुए हैं। संख्या के हिसाब से देखें तो आईटी मंत्री सुनील शर्मा की साहिबाबाद विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 3,16,484 मतदाता कम हुए हैं।

एसआईआर से पहले थे 15.44 करोड़ वोटर्स

एसआईआर से पहले अक्टूबर 2025 में यूपी में कुल 15.44 करोड़ वोटर्स थे। पहली ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने के बाद यह आंकड़ा 12.55 करोड़ हो गया था। इसमें 2.89 करोड़ लोगों के नाम कटे थे। पहले ड्राफ्ट लिस्ट से जो नाम कटे थे, उसमें 84 लाख नामों को फाइनल लिस्ट में जोड़ा गया है।

लखनऊ में सबसे ज्यादा 9.14 लाख मतदाता कम हुए

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि लखनऊ में सबसे ज्यादा 9.14 लाख मतदाता कम हुए हैं। प्रयागराज में 8.26 लाख, कानपुर नगर में 6.87 लाख, आगरा में 6.37 लाख और गाजियाबाद में 5.74 लाख मतदाता कम हुए हैं।

लखनऊ जिले में सबसे ज्यादा नाम कटे

सबसे ज्यादा 22.89% वोटर्स के नाम लखनऊ जिले में कटे। एसआईआर से पहले राजधानी में 39,94,535 वोटर थे। ड्राफ्ट सूची में 27,94,397 नाम रह गए। अंतिम सूची में 2,85,961 नाम बढ़े। इस हिसाब से यहां कुल 9,14,177 नाम कटे हैं। अब कुल 30,80,358 मतदाता रह गए हैं।

प्रयागराज जिला दूसरे नंबर पर है। एसआईआर से पहले यहां 46,92,860 मतदाता थे। ड्राफ्ट सूची में 11,56,306 नाम कट गए और मतदाता 35,36,554 रह गए। अंतिम सूची में 3,29,421 नाम बढ़े। यानी यहां कुल 8,26,885 नाम कटे हैं। अब यहां 38,65,975 मतदाता रह गए हैं।

ये भी पढ़ें: 16 साल से पत्नी से अलग रह रहे व्यक्ति को सुप्रीम कोर्ट ने तलाक देने से किया इनकार, कहा- शांति से 15,000 रुपए देते रहो