कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने प्रदेश सरकार के अभियान पर कसा तंज
Punjab News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब सरकार के प्रदेश से पूरी तरह से नशा खत्म करने के अभियान पर तंज कसते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि प्रदेश से नशा समाप्त करने के सरकार के दावे पूरी तरह से कांगजी हैं। उन्होंने कहा कि आज मैं सीएम पंजाब को बधाई देना चाहता हूं कि 31 तारीख को रात साढ़े 12 बजे उन्हें सपना आया कि नशा खत्म हो गया है। यह नशा केवल सपने में खत्म हुआ है।
इनका एक प्रवक्ता कहता है कि 8500 एफआईआर दर्ज कर दी हैं। कागज काले करने से नशा खत्म नहीं होगा। हमारे राज में 85 हजार से अधिक एफआईआर दर्ज की गई थीं। नशा खत्म करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। चर्चा होनी चाहिए। इसमें नशे के आदी लोग भी शामिल होने चाहिए।
जनता से किए वादे पूरे करने में मान नाकाम
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने के लिए प्रदेश के लोगों से झूठे वादे किए। उन्होंने जनता को ऐसे सब्जबाग दिखाए जो कभी हकीकत बन ही नहीं सकते थे। इसी लिए प्रदेश की जनता आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है और कांग्रेस की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं।
कांग्रेस में सब कुछ ठीक है
वड़िंग का कहना है कि कांग्रेस में सब कुछ ठीक है, आॅल इज वेल। यह बात उन्होंने चंडीगढ़ में पार्टी के 118 विधानसभा हलका कोआॅर्डिनेटर की मीटिंग से पहले कहीं। वहीं, आॅपरेशन सिंदूर को लेकर भी अपनी बात रखी। साथ ही कि सिंदूर पर केवल महिलाओं का हक है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। वड़िंग ने कहा कि अच्छी बात है कि कांग्रेस पार्टी मजबूत हो रही है। कोई भी ऐसी बात नहीं है। फिर पत्रकारों द्वारा कहा जाता है कि आपकी जानकारी से बिना ज्वॉइनिंग हो गई। पत्रकारों ने कहा कि आपने खुद ही कहा था, हो सकता है कि बाद में उन्हें जानकारी मिल गई।
ये भी पढ़ें : Punjab News : विपक्ष उड़ा रहा ऑपरेशन सिंदूर का मजाक : बिट्टू