नई दिल्ली. हर साल तमाम भक्तों को मां दुर्गा के आगमन का इंतजार रहता है. नवरात्र को लेकर इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. माता की आराधना और भक्ति के इस पर्व की शरुआत 11 अक्टूबर, रविवार से होगी. नवरात्र के दौरान नौ दिनों तक देवी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. श्रद्धालु व्रत रखेंगे और मां दुर्गा से सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करेंगे.
शारदीय नवरात्र की की शुरुआत होने जा रही है. अब कुछ ही घंटे और बजे हैं फिर पूरा देश माता दुर्गा का पूजा में भक्ति भाव से डूब जाएगा. मां के आने से पहले हर तरफ यही सवाल होता है कि वो इस बार किस वाहन पर आएंगी और कौन के वाहन पर उनका प्रस्थान होगा. पूजा और तिथियों के साथ देवी के आगमन और प्रस्थान के वाहन को लेकर भी धार्मिक मान्यताओं में खास महत्व बताया गया है.

हाथी पर होगा मां दुर्गा का आगमन
पूरी दुनिया में हिन्दू धर्म में आस्था रखने वालों की कमी नहीं है. विदेश में बसे भारतीय भी मां दुर्गा के आगमन के इंतजार में रहते हैं. धार्मिक परंपराओं के मुताबिक नवरात्र की शुरुआत जिस दिन होती है, उसी के आधार पर मां दुर्गा के आगमन का वाहन तय किया जाता है. इस साल की बात करें तो नवरात्र की शुरुआत रविवार से हो रही है. मान्यता है कि रविवार या सोमवार से नवरात्र शुरू होने पर देवी हाथी पर सवार होकर आती हैं. ऐसे में इस बार मां दुर्गा के हाथी पर आगमन की मान्यता है. हाथी से जुड़ी मान्यता की बात करें तो भारतीय परंपरा के अनुसार इसे शक्ति, स्थिरता, ऐश्वर्य और समृद्धि का प्रतीक माना गया है.
मुर्गे पर होगी मां की विदाई
9 दिन तक नौ देवियों के रूप की पूजा होदी और नवरात्र के नौ दिन के बाद 20 अक्टूबर, मंगलवार को विजयादशमी मनाया जाएगा. इसे देश में दशहरा के रूप में भी मनाया जाता है. देवी के प्रस्थान का वाहन भी विजयादशमी के दिन के वार के आधार पर तय किए जाने की परंपरा है. मान्यता के अनुसार मंगलवार या शनिवार को देवी की विदाई चरणायुध यानी मुर्गे पर होती है. इस लिहाज से इस वर्ष मां दुर्गा की विदाई मुर्गे पर होने की मान्यता है. धार्मिक परंपराओं में देवी के इस वाहन को बहुत शुभ नहीं माना जाता. इसे चुनौतियों, चिंता और सामाजिक अशांति जैसे संकेतों से जोड़कर देखा जाता है.


