FD Rates Update(आज समाज) : सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए सावधि जमा (FD) और बचत खातों की ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। नई FD दरें 8 अक्टूबर, 2025 से लागू हो गयी है। इस बदलाव के साथ, बैंक ग्राहक अब मध्यम और दीर्घकालिक जमाओं पर ज़्यादा रिटर्न प्राप्त कर सकेंगे।

ब्याज दरें 4% से 8.05% तक

अब, बैंक सावधि जमाओं पर ब्याज दरें 4% से 8.05% तक होंगी। 5 साल की अवधि वाली FD पर सबसे ज़्यादा 8.05% ब्याज दर मिलेगी। यह दर लंबी अवधि के निवेशकों के लिए काफी आकर्षक मानी जाती है। छोटी अवधि की FD, यानी एक साल से कम अवधि वाली FD पर ब्याज दरें 4% से शुरू होती हैं।

अवधि के अनुसार ब्याज दरें

  • 7 से 14 दिन: 4%
  • 15 से 45 दिन: 4.25%
  • 46 से 90 दिन: 4.50%
  • 91 दिन से 6 महीने: 5%
  • 6 महीने 1 दिन: 6.75%
  • 9 महीने से 1 वर्ष से कम: 6%
  • 1 वर्ष: 7.40%
  • 1 से 3 वर्ष: 7.25%
  • 5 वर्ष: 8.05% (उच्चतम)
  • 5 वर्ष से 10 वर्ष: 7.25%

वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त लाभ

वरिष्ठ नागरिकों को बैंक द्वारा एक अतिरिक्त लाभ दिया गया है। उन्हें नियमित ग्राहकों की तुलना में 0.15% से 0.20% अधिक ब्याज दरें मिलेंगी। इसका मतलब है कि अब उन्हें 4.20% से 8.10% तक की ब्याज दरें मिलेंगी।

  • 7 से 14 दिन: 4.20%
  • 91 दिन से 6 महीने: 5.20%
  • 1 वर्ष: 7.60%
  • 5 वर्ष: 8.10% (उच्चतम)
  • 5 से 10 वर्ष: 7.45%

वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित और स्थायी आय का यह एक बेहतर विकल्प है।

बचत खातों पर नई ब्याज दरें

  • 1 लाख रुपये तक की राशि के लिए: 2.50%
  • 1 लाख रुपये से 5 लाख रुपये: 3%
  • 5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये: 6.25%
  • 10 लाख रुपये से 5 करोड़ रुपये: 7.50%
  • 5 करोड़ रुपये से 25 करोड़ रुपये: 7.75% (उच्चतम)।

यह भी पढ़े : FD Rates Update : एक वर्षीय FD पर 7% तक ब्याज दे रहे ये बैंक