दोपहर 1 बजे से 3 बजे 26 जगहों पर रेलवे ट्रैक पर बैठेंगे किसान
Punjab News, (आज समाज), चंडीगढ़: पंजाब के किसानों ने एक बार फिर से रेल रोकने का ऐलान का दिया है। शंभू-खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन करने वाले किसान मजदूर मोर्चा 5 दिसंबर को 26 जगहों पर रेल रोकने का फैसला किया है। यह प्रदर्शन दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक यानी 2 घंटे के लिए किया जाएगा। इस दौरान किसान रेलवे ट्रैक पर बैठे रहेंगे। किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवण पंधेर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि 26 जगहों पर ट्रेनें रोकी जाएंगी।
सरकार किसानों की मांगों पर नहीं दे रही ध्यान
पंधेर ने कहा कि एमएसपी की गारंटी के कानून समेत किसानों की कई मांगों पर केंद्र और पंजाब सरकार की तरफ से फैसला नहीं लिया गया है। इसकी वजह से किसानों को प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों के प्रदर्शन से अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा समेत 19 जिलों से गुजरने वाली कई जिलों में ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ेगा।
किसानों की प्रमुख मांगें
किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि किसानों की तरफ से केंद्र से एमएसपी की गारंटी कानून की मांग की जा रही है। इसके अलावा बिजली सुधार बिल-2025 भी रद्द नहीं किया गया। उनकी मांग है कि प्रीपेड मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाए जाएं। इसके अलावा पंजाब की अअढ सरकार के सार्वजनिक संपत्तियों को जबरन बेचने, किसानों-मजदूरों के अधिकारों की अनदेखी और अन्य समस्याओं को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है।
किसानों और मजदूरों की आवाज सरकार तक पहुंचाना
किसान मजदूर मोर्चा के प्रधान सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती तो आंदोलन और तेज और व्यापक रूप ले सकता है। उनका कहना है कि इस कदम का उद्देश्य किसानों और मजदूरों की आवाज सरकार तक पहुंचाना है।