Faridabad News (आज समाज) फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद क्षेत्र इस बार दीपावली के पर्व पर रोशनी से सराबोर रहेगा। उक्त जानकारी देते हुए निगम महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि विकास की ओर अग्रसर फरीदाबाद की दिवाली इस बार अन्य सालों से अलग होगी और हर चौक, चौराहे तथा मुख्य बाजारों को रोशनी से सजाया जा रहा है। मेयर जोशी ने कहा कि इस संदर्भ में निगम के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं तथा कुछ स्थानों पर रोशनी का काम पूरा हो गया है और बाकी स्थानों पर काम जारी है।
विकास की सौगात देने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हरियाणा
जानकारी देते हुए प्रवीण बत्तरा जोशी ने लोगों का आह्वान किया कि दीपावली का पर्व प्यार मोहब्बत तथा आपसी भाईचारे का पर्व है तथा इस को उसी तरह से मनाए। उन्होंने कहा कि इस बार यह दीवाली वैसे भी हरियाणा के लिए विशेष है क्योंकि दीवाली से एक सप्ताह पूर्व हरियाणा सरकार की वर्षगांठ पर हरियाणा को विकास की सौगात देने विकसित भारत के जनक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा आ रहे हैं, इस कारण इस साल इस रोशनी का महत्व और अधिक बढ गया है।
उन्होंने कहा कि दिवाली को लेकर साफ निर्देश दिए गए है कि निगम क्षेत्र के सभी चौराहों को दुल्हन की तरह से सजाया जाए, ताकि इस क्षेत्र के लोगों को यह आभास हो कि अब हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में विकसित हरियाणा बनने की तरफ अग्रसर है।
स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है, उसमें भी सभी नागरिक अपनी सहभागिता दिखाएं तथा जिस प्रकार से अपने घरों को इस त्यौहार पर साफ कर रहे हैँ,अपने आसपास को भी साफ रखें तथा अपने घर से निकलने वाले कूडे को निगम के कर्मचारियों या फिर जो वैकल्पिक व्यवस्था निगम ने की है उनको ही दें,सभी से अपील की इस दीवाल पर फरीदाबाद जगमग व स्वच्छ फरीदाबाद होना चाहिए।
यह भी पढे : Faridabad News : मोटापा निवारण स्वास्थ्य अभियान को दिया समर्थन