Faridabad News(आज समाज) बल्लभगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विजयादशमी का विशेष उत्सव अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में बहुत ही गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। इस आयोजन में बड़ी संख्या में संघ के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में, बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक तथा समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष देवेंदर गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में पधारे।
सेवा, समर्पण, समरसता और राष्ट्रनिष्ठा संघ का मूल मन्त्र
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पधारे संघ के विभाग संघचालक डॉ. अरविन्द सूद ने स्वयंसेवकों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सेवा, समर्पण, समरसता और राष्ट्रनिष्ठा संघ का मूल मन्त्र रहा है। हिन्दू जागरण एवं संगठन के माध्यम से भारत राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाना ही संघ का मुख्य उद्देश्य रहा है। अपने इन्हीं गुणों और व्यवहार के बल पर संघ आज अपने स्थापना का शताब्दी वर्ष मना रहा है।
बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी उपस्थित रही
सेक्टर-2 बल्लभगढ़ के अमेजिंग पार्क में भी विजयादशमी उत्सव बहुत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यहां पर बड़ी संख्या में संघ के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में, गणमान्य नागरिक तथा समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी उपस्थित रही। इस अवसर पर सेवानिवृत कर्नल विनोद धीमान मुख्य अतिथि के रूप में पधारे।
मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग विद्यार्थी कार्य प्रमुख प्रो. विशाल ने विजयादशमी पर्व की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे सत्य, धर्म और न्याय की विजय का प्रतीक बताया। इसके अतिरिक्त बल्लभगढ़ जिले के 12 गांवों में भी विजयादशमी उत्सव मनाया गया।
यह भी पढे : Faridabad News : सांस्कृतिक मंच पर वॉयस ऑफ पंजाब 2013 के विजेता गायक दीपेश राही की दमदार प्रस्तुति