• कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय फिल्म महोत्सव हुआ संपन्न

(Faridabad News) फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद जेसी बोस विश्वविद्यालय के मीडिया विभाग की डॉक्यूमेंट्री आशा की किरण को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 5100 रूपये की राशि एवं सर्टिफिकेट प्राप्त हुए। मीडिया विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय फिल्म महोत्सव में दूसरा पुरस्कार जीतकर अपनी यूनिवर्सिटी का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर ने विभाग और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें उनके उज्जवल भविष्य के लिए मंगल कामना की।

वर्तमान युवाओं में बहुत आत्मबल

श्री तोमर ने कहा कि सिनेमा समाज को प्रेरित करने वाली रचनात्मकता का एकमात्र ध्येय होना चाहिए। वर्तमान युवाओं में बहुत आत्मबल है उनका प्रत्येक निर्णय, उनकी हर गतिविधि लोकहित एवं राष्ट्रहित में होगी तो 2047 का विकसित भारत का लक्ष्य निर्धारित समय से पहले प्राप्त हो सकता है।

जेसी बोस विश्वविद्यालय के संचार एवं मीडिया तकनीकी विभागाध्यक्ष प्रो. पवन सिंह ने मीडिया विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा जिस तरह आशा की किरण डॉक्यूमेंट्री एक संघर्षशील महिला के लिए सफलता की कहानी है। हेमंत शर्मा ने बताया कि महिला सशक्तिकरण का संदेश देती आशा की किरण डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिल्ली की रिक्शा चालक एक महिला के संघर्ष को बयां करती कहानी है।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मीडिया विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय फिल्म महोत्सव में जेसी बोस विश्वविद्यालय के संचार एवं मीडिया तकनीकी विभाग के विद्यार्थियों की डॉक्यूमेंट्री फिल्म आशा की किरण ने दूसरा पुरस्कार जीता है।

इस फिल्म के एडिटर धीरेन सिंह ने बताया कि इस उपलब्धि में विभागाध्यक्ष प्रो. पवन सिंह की प्रेरणा,वरिष्ठ प्रशिक्षक दुष्यंत त्यागी, प्रॉडक्शन सहायक पंकज सैनी, प्रॉडक्शन सहायक अंजू सिंह के मार्गदर्शन के चलते हमारे ग्रुप की यह निरंतर पांचवी जीत है।

यह भी पढ़े : Faridabad News : आईएमए आयुष वूमेन विंग फरीदाबाद ने एक साथ तीन अलग-अलग स्थानों पर किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन