(Faridabad News) फरीदाबाद। महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा ठुकराल ने सशक्त नारी, स्वस्थ नारी नामक एक प्रेरणादायक शुरुआत की है। इस पहल के तहत हर महीने की 9 तारीख को वंचित और जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुफ्त चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। यह सेवा हर माह की 9 तारीख को शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक सेक्टर 15ए स्थित क्लीनिक पर उपलब्ध कराई जाएगी।

डॉ. पूजा ठुकराल ने बताया कि हमारे समाज में अनेक ऐसी जरूरतमंद महिलाएं है जो पैसों के अभाव में उच्च स्तरीय इलाज से वंचित हैं। प्राइवेट अस्पतालों के महंगे खर्च वह नहीं उठा सकती। जिस कारण वे कई बार अपनी बीमारी को लेकर संकोच करती हैं। अच्छी डॉक्टर के पास जाने से डरती हैं।

ऐसी जरूरतमंद महिलाओं के लिए उन्होंने महीने में एक दिन मुफ्त चिकित्सा सुविधा की शुरुआत की

ऐसी जरूरतमंद महिलाओं के लिए उन्होंने महीने में एक दिन मुफ्त चिकित्सा सुविधा की शुरुआत की है। इसमें स्वास्थ्य परामर्श, बुनियादी स्वास्थ्य जांच और जरूरी दवाइयां मरीजों को मुफ्त वितरित की जाएगी, ताकि महिलाएं बिना किसी आर्थिक बोझ के अपना उपचार करा सकें।

डॉ. पूजा ने कहा कि उनका उद्देश्य न केवल महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है, बल्कि उन्हें जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना भी है। उनका मानना है कि एक स्वस्थ महिला ही समाज और परिवार की नींव को मजबूत बना सकती है। इस कार्यक्रम के जरिए वे समाज के उन वर्गों तक पहुंचना चाहती हैं, जिन्हें अक्सर उपेक्षित कर दिया जाता है। सेवा प्राप्त करने या जानकारी के लिए इच्छुक महिलाएं मोबाइल नंबर 8130220300 पर संपर्क कर सकती हैं। यह पहल न सिर्फ जरूरतमंद महिलाओं के लिए संजीवनी बनेगी, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की मिसाल भी पेश करेगी।

यह भी पढ़े : Faridabad News : कैंप में निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने कराई स्वास्थ्य की जांच