(Faridabad News) फरीदाबाद। ब्लॉक डी टू सेक्टर-10 मे उपवन पार्क की दीवार के पास आसपास के निवासियों द्वारा गंदी डालकर काफ़ी कचरा जमा कर दिया। यह कचरा ज़्यादा तादाद में एकत्रित हो गया। ब्लॉक के प्रधान जगजीत सिंह नैन व वरिष्ठ अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ के पास कचरे को लेकर शिकायते आ रही थी। जिसेके चलते ब्लॉक में रहने व आवागमन करने वाले लोग परेशान हो रहे थे।

जिसके लिए रविवार को ब्लॉकवासियो ने सुबह एकत्रित होकर एक स्थान पर इस कचरे को एकत्रित किया और ब्लॉक कर्मचारियों के साथ मिलकर टैक्टर की मदद से शहर से दूर फैंका। इस कचे के चलते मामूली बारिश हो जाए तो सडक़ों पर दोनों तरफ़ मिट्टी ज़्यादा तादाद में एकत्रित हो जाती हैं। वाहनों के गुजरने से मिट्टी उडक़र मकानों के अंदर चली जाती हैं। अगली बार सडक़ के दोनों तरफ़ से मिट्टी उठाने का अभियान चलाया जाएगा।

मिट्टी की वजह से ब्लॉकवासियों को काफ़ी परेशानी

इस मिट्टी की वजह से ब्लॉकवासियों को काफ़ी परेशानी होती है। इसलिए होस्पिटल वाली रोड पर सफ़ाई अभियान चलाया गया। पूरे-ब्लांक कीं कर्मचारियों के साथ ब्लॉक की कार्यकारिणी ने साफ़ इस अभियान में दो ट्रैक्टर लगाकर पूरी सडक़ की सफ़ाई कराई गई। वशिष्ठ ने कहा हर सेक्टर वासी को अपनी सुविधानुसार समय निकालकर रोज़ाना एक घंटे सफ़ाई व्यवस्था करने में सहयोग करना चाहिए।

यह प्रत्येक नागरिक की नैतिक जि़म्मेदारी है वह खुद भी सफ़ाई अभियान का हिस्सा बने और दूसरे के भी प्रेरित करे। ब्लॉक के संरक्षक व पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह व महासचिव इंजीनियर अनूप वशिष्ठ एडवोकेट ने कहां हर महीने की अंतिम तारीख़ को चलाया जाता रहेगा। ब्लॉक में सफ़ाई अभियान से आस पास के सेक्टर मे अपने ब्लांक की सफ़ाई की काफ़ी चर्चा होती है। उदयवीर गिल,पूर्व सरपंच सुखवीर व आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़े : Faridabad News : जनकल्याण और संगठन की मजबूती है भाजपा की असली पहचान : पंकज पूजन रामपाल