Faridabad News (आज समाज) बल्लभगढ़। डीएवी पब्लिक स्कूल बल्लभगढ़ में 27 और 28 सितंबर को दो दिवसीय डीएवी राष्ट्रीय खेल,हरियाणा जोन,क्लस्टर 5,(राज्य स्तरीय) का आयोजन किया गया है। दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में नेट बाल खेल में अंडर 14 बॉयज में डीएवी बल्लभगढ़ ने प्रथम स्थान, ओएस डीएवी कैथल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

यमुनानगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

वहीं अंडर 17 ब्वॉयज वर्ग में डीएवी प्रोफेसर कॉलोनी, यमुनानगर ने प्रथम स्थान व ओएस डीएवी ने द्वितीय प्राप्त किया। अंडर 19 बॉयज वर्ग में ओ एस डीएवी पब्लिक स्कूल ,कैथल ने प्रथम तथा डीएवी कैथल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 गर्ल्स श्रेणी में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, न्यू पुलिस लाइन, रेवाड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अंडर 17 गर्लस श्रेणी में डीएवी पब्लिक प्रोफेसर कॉलोनी, यमुनानगर ने प्रथम तथा डीएवी न्यू पुलिस लाइन रेवाड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 गर्ल्स श्रेणी में डीएवी बल्लभगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ओएस डीएवी पब्लिक स्कूल कैथल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढें : Faridabad Ramlila : राम का वन गमन, दशरथ ने त्यागे प्राण