पहचान छिपाकर आरोपी कई साल से बना रहा था हवस का शिकार, युवती पर धर्म परिवर्तन का भी बनाया दवाब

Delhi Crime News (आज समाज), नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शहर के एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो कई साल से पहचान छिपाकर युवती का यौन शोषण कर रहा था। वह उसे कई बार अपनी हवस का शिकार बना चुका था। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि गर्भ ठहरने पर आरोपी दो बार उसका गर्भपात भी करवा चुका था। युवती की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान पुरानी दिल्ली के निवासी फैजल मुगल के रूप में हुई है।

यूपी की रहने वाली है युवती

पुलिस के मुताबिक यूपी की रहने वाली पीड़िता बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। जून 2021 में फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती युवक से हुई थी। आरोपी ने खुद को राहुल बताया था। दोनों अक्सर एक दूसरे से चैट करने के अलावा फोन पर भी बातचीत करने लगे। युवक लगातार अपनी पहचान छिपाता रहा। इस बीच वर्ष 2022 में पीड़िता किसी काम से दिल्ली आई तो आरोपी उसे नबी करीम के एक होटल में ले गया।

वहां आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया और दुष्कर्म किया। वर्ष 2023 में दोबारा दिल्ली आने पर आरोपी ने दुष्कर्म किया। ऐसा कई बार हुआ। कुछ दिनों पूर्व पीड़िता को पता चला कि आरोपी मुस्लिम है तो उसने इसका विरोध किया। आरोपी पीड़िता से धर्म बदलने की जिद करने लगा, लेकिन पीड़िता ने बिना धर्म बदले ही उससे शादी की बात की। इसके लिए आरोपी तैयार नहीं हुआ और धमकाने लगा।

यौन उत्पीड़न का शिकार युवती की मौत

उधर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में 23 जून को तड़के जिस युवती से यौन उत्पीड़न हुआ था, उसकी मौत हो गई है। हालत गंभीर होने पर उसे सोमवार को जीटीवी अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। बताया जा रहा है कि युवती मानसिक रूप से बीमार थी, अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपी मोहम्मद फैज को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में रविवार देर रात युवती शौचालय जाने के लिए निकली तो आरोपी ने ओपीडी ब्लॉक की ओर ले जाकर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय : रेखा गुप्ता