Firecracker Factory Blast: तमिलनाडु के विरुदुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत

0
183
Firecracker Factory Blast: तमिलनाडु के विरुदुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत
Firecracker Factory Blast: तमिलनाडु के विरुदुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत

कई मजदूर मलबे में दबे
Firecracker Factory Blast, (आज समाज), विरुधुनगर: तमिलनाडु के विरुदुनगर जिले के पास कट्टानारपट्टी स्थित वनजा पटाखा फैक्ट्री में रविवार को जोरदार धमाका हुआ। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस घटना पर दुख जताया है। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने एक्स पर लिखा, मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मंत्रियों को तुरंत घटनास्थल पर जाने के लिए कहा है।

साथ ही जिला कलेक्टर से बात कर सभी जरूरी सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए। पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय फैक्ट्री में 30 मजदूर काम कर रहे थे। 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें तीन महिलाएं हैं, जो करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गई हैं। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

आग बुझाने और मलबा हटाने में जुटी रेस्क्यू टीमें

दमकल और रेस्क्यू टीमें कई घंटों से आग बुझाने और मलबा हटाने में जुटी हैं। धमाके के बाद भी पटाखे फूटते रहे, जिससे रेस्क्यू में दिक्कत आई। शुरूआती जांच में सामने आया कि विस्फोट फैक्ट्री के सामने वाले हिस्से में हुआ है, जहां मजदूर कच्चे सामान के साथ काम कर रहे थे।

ये भी पढ़ें : West Bengal Polls: प्रधानमंत्री मोदी ने बिष्णुपुर में ममता सरकार पर साधा निशाना