US-Greenland Conflict : अमेरिकी कार्रवाई के खिलाफ एकजुट हुए यूरोपीय देश

0
140
US-Greenland Conflict : अमेरिकी कार्रवाई के खिलाफ एकजुट हुए यूरोपीय देश
US-Greenland Conflict : अमेरिकी कार्रवाई के खिलाफ एकजुट हुए यूरोपीय देश

साझा बयान जारी कर डेनमार्क और ग्रीनलैंड का पूरी तरह से साथ देने का किया दावा

US-Greenland Conflict (आज समाज), कोपेनहेगन : अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा किसी भी कीमत पर ग्रीनलैंड पर कब्जा करने और डेनमार्क सहित आठ यूरोपीय देशों पर टैरिफ की घोषणा के बाद स्थिति गंभीर हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा के बाद डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, नॉर्वे, स्वीडन और ब्रिटेन की ओर से एक संयुक्त बयान जारी किया गया है। इस बयान को डेनिश विदेश मंत्रालय ने भी साझा किया है।

इसमें कहा गया किआर्कटिक एंड्योरेंस अभ्यास किसी के लिए खतरा नहीं है और ये देश डेनमार्क और ग्रीनलैंड के लोगों के साथ पूर्ण एकजुटता में खड़े हैं। यह घटनाक्रम तब हुआ, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ (ईयू) के आठ सदस्य देशों पर अगले महीने से दस फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी। ट्रंप का कहना है कि जब ग्रीनलैंड की खरीद पर समझौता नहीं हो जाता, तब तक यह टैरिफ इन देशों पर लागू रहेंगे।

कहा, ट्रंप खतरनाक स्थिति उत्पन्न कर रहे

बयान में यह भी कहा गया कि टैरिफ की धमकियां ट्रांसअटलांटिक (अटलांटिक महासागर के आर-पार के देशों के) संबंधों को कमजोर करती हैं और खतरनाक स्थिति पैदा कर सकती हैं। इसमें कहा गया, नाटो के सदस्य होने के नाते हम आर्कटिक सुरक्षा को साझा ट्रांसअटलांटिक हित के रूप में मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सहयोगियों के साथ पूर्व-निर्धारित डेनिश अभ्यास ‘आर्कटिक एंड्योरेंस’ इसी आवश्यकता का जवाब है। यह किसी के लिए खतरा नहीं है। हम डेनमार्क और ग्रीनलैंड के लोगों के साथ पूर्ण एकजुटता में खड़े हैं।

बयान में अमेरिका से बातचीत का प्रस्ताव दिया

इसमें आगे कहा गया, हम पिछले सप्ताह शुरू हुई प्रक्रिया के आधार पर अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सिद्धांतों के अनुसार बातचीत के लिए तैयार हैं। टैरिफ की धमकियां ट्रांसअटलांटिक संबंधों को कमजोर करती हैं और खतरनाक स्थिति पैदा कर सकती हैं। हम अपने जवाब में एकजुट रहें और तालमेल बनाकर रखेंगे और हम अपनी संप्रभुता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ये भी पढ़ें : Weather Update Today : उत्तर भारत में अभी छाया रहेगा कोहरा