नई दिल्ली. साउथ सुपर स्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का ट्रेलर आखिरकार फैंस के सामने आ चुका है. इसका टीजर सामने आने के बाद से ही इसके ट्रेलर का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. 8 अगस्त को इसे रिलीज हो गया. जैसी उम्मीद थी ट्रेलर में वैसा कुछ भी नहीं दिखा. अपनी पिछली फिल्मों की तरह यश एक बार फिर से गैंगस्टर अवतार में नजर आ रहे हैं. उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी इस फिल्म में अहम भूमिकाओं में दिख रही हैं. फिल्म का डायरेक्शन गीतू मोहनदास ने किया है, इसी महीने के आखिरी हफ्ते में यानी 26 अगस्त को इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.
टॉक्सिक के ट्रेलर से अगर नाम हटा दिया जाए और फिर इसे देखें तो यह केजीएफ ही लगता है. ट्रेलर की शुरुआत में यश और एक छोटे बच्चे को दिखाया जाता है. इसके बाद कियारा आडवानी सर्कस में नजर आती हैं. बच्चा चेहरे पर जोकर जैसा मेकअप लिए नजर आता है. इस फिल्म में सर्कस में काम करने वाली कियारा और गैंगस्टर यश की कहानी होगी ऐसा ट्रेलर देखने के बाद लगता है. फिल्म में साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस नयनतारा के साथ हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और अक्षय ओबेरॉय भी नजर आ रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर में ज्यादा डायलॉग नहीं सुनने को मिलता है. ज्यादा से ज्यादा शॉट्स में एक्शन और इमोशन को ही परोसा गया है.

आखिर फिल्म की कहानी क्या है?
फिल्म में कहानी भले ही कमजोर नजर आ रही है लेकिन एक बार फिर से यश भरपूर एक्शन करते नजर आने वाले हैं. सिनेमैटोग्राफी और वीएफएक्स काफी शानदार नजर आ रहा है. यश का लुक ज्यादा प्रभावित नहीं करता है क्योंकि इससे पहले उनको केजीएफ में भी ऐसे ही फैंस देख चुके हैं. कुल मिलाकर 4 मिनट 38 सेकेंड के ट्रेलर को देखने को बाद फिल्म देखने को लेकर उत्सुकता तो पैदा हो रही है लेकिन इतना नहीं कि कोई फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंच जाए. सबसे बड़ा सवाल- आखिर फिल्म की कहानी क्या है?

घिसा पिटा एक्शन, यश का पुराना लुक
ट्रेलर की शुरुआत हो या फिर इसका अंत ऐसा देखकर कहीं से नहीं लगा कि कुछ नया थिएटर में देखने को मिलने वाला है. फिल्म में जो किरदार नजर आ रहे हैं वो केजीएफ और ऐसी बाकी फिल्मों की तरह की हिंसक हैं. एक्शन में भी कुछ नयापन नहीं है. दर्शक इसे इससे पहले बाकी साउथ की फिल्मों में कई बार देख चुके हैं. डायरेक्टर ने फिल्म की कहानी में सस्पेंस रखा है और ट्रेलर में खुलकर कुछ समझ नहीं आया. वुजुअल्स स्टाइलिश जरूर हैं और तेज कट्स से दर्शकों के अंदर इसे एक बार देखने की चाहत जरूर होगी. ट्रेलर जैसे बच्चे और पिता के साथ मां की कहानी को दर्शाता है. इसमें इमोशनल एंगल नजर आ रहा है.
Out of The World🌋🌋🌋#ToxicTrailer #Yash #ToxicTheMovie #YashBOSS #Toxicpic.twitter.com/vMaAN5ShZf
— Kunal Singh (@kunalreviewer) August 8, 2026
यश की एक्टिंग ओके, एक्शन जोरदार
ट्रेलर में यश को देखकर कुछ नया तो नहीं महसूस होता है लेकिन एक्शन करते वो काफी प्रभावशाली दिख रहे हैं. उनका किरदार पिछली फिल्मों से बहुत अलग नजर नहीं आ रह. यश का किरदार खतरनाक,निडर और हिंसक नजर आ रहा है लेकिन साथ ही बेहद स्टाइलिश है. ट्रेलर देखने के बाद मन में एक ही सवाल उठता है कि जब ‘KGF’ में फैंस ये सब देख चुके हैं तो इसमें भला क्या अलग देखने को मिलेगा. देखना होगा कि क्या ‘टॉक्सिक’ यश को ‘KGF’ के रॉकी भाई से आगे लेकर जाएगा या फिर दर्शक एक जैसा किरदार देखकर थिएटर छोड़कर भागेंगे.


