Entertainment News: सनी देओल की आने वाली फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सनी देओल ने फिल्म के पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया है। फिल्म के इस पोस्टर को देखने के बाद उनके फैंस बेहद उत्सुक हैं।
सनी देओल का दमदार लुक
सनी देओल की इस फिल्म का नाम ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ है। सूर्या के मोशन पोस्टर में सनी देओल के लुक से पर्दा हटाया गया है। इस पोस्टर में सनी देओल का दमदार लुक नजर आया है।
पोस्टर ने मचाया भौकाल
पोस्टर में उनके चेहरे पर रौब नजर आ रहा है। होठों के बीच जलती हुई सिगरेट और बढ़ी दाढ़ी उनके लुक को दमदार बना रही है। इस मोशन पोस्टर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा- Torn between Past and Present, He uncovers the TRUTH! सनी देओल की इस फिल्म को एम. पद्मकुमार ने डायरेक्ट किया है।
फिर इमरान हाशमी से टक्कर
सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 हाल ही में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की टक्कर इमरान हाशमी की आवारापन 2 से हुई थी। फिल्म की कमाई पर इस टक्कर का असर भी देखने को मिला था। अब 20 नवंबर को सनी देओल की सूर्या रिलीज हो रही है, वहीं 27 नवंबर को इमरान हाशमी की फिल्म गनमास्टर जी9 रिलीज होगी।


