नई दिल्ली. बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख का आज जन्मदिन है. उन्होंने अपने फैंस का दिल जीतना अच्छे से आता है. उन्होंने इस बार आधी रात को चाहने वालों को बालकनी पर नहीं मिलने आए. इसके बाद जो किया उसने हर किसी को खुश कर दिया. शाहरुख ने अपने सभी चाहने वालों के लिए खुद हाथ से लिखा हुआ नोट शेयर किया.
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने इस बार अपने जन्मदिन पर मन्नत की बालकनी में आकर फैंस का अभिवादन नहीं किया. उन्होंने अपने चाहने वालों को निराश भी नहीं होने दिया. सोमवार को 61 साल के हुए शाहरुख ने मुंबई स्थित अपने घर के बाहर जुटे हजारों फैंस से जुड़ने का एक अलग तरीका अपनाया. अभिनेता का हाथ से लिखा एक खास संदेश मन्नत के बाहर बड़े प्रोजेक्टर पर दिखाया गया. उन्होंने सभी को जन्मदिन की शुभकामनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद दिया.
To the hearts that made him KING, a lot of love in return ❤️ #LoveLikeAKING
#KING in cinemas on 24.12.2026 https://t.co/q5eTCfOUz3
— Red Chillies Entertainment (@RedChilliesEnt) November 1, 2026
बांद्रा स्थित उनके बंगले पर जन्मदिन के मौके पर खास इंतजाम किए गए थे. इस दौरान शाहरुख की आने वाली फिल्म ‘किंग’ के बड़े-बड़े पोस्टर और फिल्म के विजुअल्स भी दिखाए. सोमवार आधी रात को मन्नत के बाहर पहुंचे फैंस को फिल्म की झलक के साथ अपने पसंदीदा सितारे का निजी संदेश देखने का मौका मिला. शाहरुख के हाथ से लिखे इस संदेश में कहा गया था, “आप सभी की शुभकामनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद. मेरी तरफ से भी आप सभी को ढेर सारा प्यार.” उन्होंने अंत में ‘ढेर सारा प्यार और एक बड़ी झप्पी’ लिखकर अपने संदेश पर हस्ताक्षर किए. इससे फैंस की खुशी और बढ़ गई.
इस खास प्रोजेक्शन के जरिए दर्शकों को शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ की भी झलक देखने को मिली. इसमें फिल्म के दो दमदार डायलॉग ‘किंग अकेला काफी है’ और ‘डर नहीं, दहशत हूं’ दिखाए गए. इस तरह मन्नत के बाहर का पूरा इलाका शाहरुख के जन्मदिन और उनकी अगली बड़ी फिल्म के जश्न में डूबा नजर आया.
क्रिसमस 2026 पर रिलीज होगी ‘किंग’
मन्नत के बाहर शाहरुख के जन्मदिन का जश्न उनकी आगामी फिल्म ‘किंग’ से भी जुड़ा रहा. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही यह एक्शन फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ‘पठान’ (2023) के बाद शाहरुख और सिद्धार्थ आनंद एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं. ‘किंग’ तीन साल से ज्यादा समय बाद शाहरुख की पहली सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म होगी. उनकी पिछली फिल्म राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी ‘डंकी’ थी, जो दिसंबर 2023 में रिलीज हुई थी.
यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें पहली बार शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे.फिल्म में शाहरुख और सुहाना के अलावा दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी, अनिल कपूर, जयदीप अहलावत और राघव जुयाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.


