Ramayana Advance Booking: रामायण की कैसी है एडवांस बुकिंग, रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म के बिके कितने टिकट?

0
79
रामायण की कैसी है एडवांस बुकिंग

Ramayana Advance Booking: बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म रामायण का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म को जबरदस्त एडवांस बुकिंग मिली है. रामायण सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है. यह इसकी लगभग 90 हजार बुकिंग के रिलीज से पहले बिकने से पता चलता है. फैंस इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए उत्साहित हैं. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, 21 अक्टूबर 2026 को सुबह 7 बजे तक रामायण ने भारत में 3,492 शो के लिए 83,412 टिकट बेच लिए थे. इन एडवांस बुकिंग से फिल्म ने लगभग 4.78 करोड़ रुपये की कमाई की है. घरेलू बाजार में हिंदी वर्जन की मांग सबसे ज्यादा है, जिसका एडवांस बुकिंग से होने वाली कुल कमाई में करीब 95 प्रतिशत योगदान है. नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) सबसे आगे रहा, जिसके बाद मुंबई का स्थान रहा. वहीं, पुणे, कोलकाता और बेंगलुरु ने भी शुरुआती टिकट बिक्री में योगदान दिया.

फिल्म को विदेशों में भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. LiveMint के आंकड़ों के अनुसार, चार इंटरनेशनल मार्केट में एडवांस बुकिंग का आंकड़ा लगभग 1.3 मिलियन डॉलर यानी करीब 12.3 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इस दौरान 87,000 से ज्यादा टिकट बेचे जा चुके हैं. इस बीच, BookMyShow के मुताबिक, मुंबई के गोरेगांव स्थित मिराज सिनेमाज ने रामायण पार्ट 1 के लिए सुबह 6 बजे के शो की लिस्टिंग की गई है. सुबह जल्दी होने वाला यह शो दर्शकों को दिन की शुरुआत से पहले फिल्म देखने का विकल्प देता है.

रामायण में रणवीर, साई और यश मुख्य भूमिका में

नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा तथा यश के प्रोडक्शन में बनी रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म की स्टारकास्ट में सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाते दिखाई देंगे. इनके अलावा फिल्म में कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. भारतीय महाकाव्य पर आधारित यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी. इसका पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 पर रिलीज करने की योजना है.

  • TAGS
  • [post_tags]