Janhvi Kapor: जाह्नवी कपूर ने छोटी सी स्कर्ट के साथ स्वेटर पहनकर दिखाया स्वैग, फैंस ने एक्ट्रेस को दे दी नसीहत

0
53
Janhvi Kapor: जाह्नवी कपूर ने छोटी सी स्कर्ट के साथ स्वेटर पहनकर दिखाया स्वैग, फैंस ने एक्ट्रेस को दे दी नसीहत
Janhvi Kapor: जाह्नवी कपूर ने छोटी सी स्कर्ट के साथ स्वेटर पहनकर दिखाया स्वैग, फैंस ने एक्ट्रेस को दे दी नसीहत

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें
Janhvi Kapor, (आज समाज), मुंबई: जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म पेद्दी को लेकर सुर्खियों में हैं, जहां एक्ट्रेस को मेकर्स ने हाइपर सेक्सुअलाइस्ड दिखाया है। इस पूरे विवाद के बीच अब हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस का दिमाग घूम चुका है। एक्ट्रेस ने घुटनों के ऊपर एक छोटी सी स्कर्ट पहनी हुई है, जिसमें वह काफी प्यारी और क्यूट लग रही हैं।

बैग का ब्रांड प्रमोशन करते हुए जाह्नवी कपूर ने बैलून ग्रे रंग की स्कर्ट के साथ मैरून रंग का स्वेटर और ब्लू रंग की शर्ट पहनी हुई है। इस पूरे लुक में वह बेहद ही ग्लैमर लग रही हैं। जाह्नवी कपूर ने इस खूबसूरत लुक को ग्रे जैकेट के साथ पूरा किया, जिस पर ब्लैक और ग्रीन रंग की लाइनें बनी हुई हैं।

जाह्नवी कपूर ने अपने इस बोल्ड और ग्लैमरस लुक के साथ आंखों पर चश्मा लगाया, जो उनके लुक के साथ परफेक्ट लग रहा है। इसके साथ ही उनका मिनिमल मेकअप जाह्नवी कपूर के लुक को और भी ज्यादा निखार रहा है। उन्होंने आंखों पर लाइट रंग आइशैडो और एकदम लिप ग्लॉस वाली लाइट लिपस्टिक लगाई हुई है।

जाह्नवी कपूर ने इन सभी तस्वीरों में ब्लू रंग का छोटा बैग पकड़ रखा है, जो उनके लुक को और भी परफेक्ट बना रहा है। इसके साथ ही उन्होंने छोटी से स्कर्ट और जैकेट के साथ ब्लैक रंग की पेंसिल हील पहनी हुई है और अलग-अलग पोज दे रही हैं।

जाह्नवी कपूर की इन तस्वीरों को देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई फैंस प्यार बरसा रहे हैं, तो कई उन्हें नसीहत भी दे रहे हैं। प्यार बरसाते हुए एक यूजर ने लिखा, आप इतनी खूबसूरत क्यों हो। दूसरे यूजर ने लिखा, लास्ट पिक्चर ही असली मजेदार फोटो है। अन्य यूजर ने लिखा, आप सभी नेगेटिविटी को नजरअंदाज करो, आप खूबसूरत लग रही हो।

हालांकि, इस बीच ही जाह्नवी कपूर के इंस्टाग्राम पेज पर कमेंट बॉक्स में कई यूजर्स उनसे खुद को ओवर सेक्सुअलाइज न करने की गुजारिश भी कर रहे हैं और उन्हें सलाह भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अपने आपको ज्यादा सेक्सुअलाइज करना बंद करो, फिर चाहे डायरेक्टर भी बोले..अपनी स्क्रिप्ट ढंग से चुनो। दूसरे यूजर ने लिखा, आपको पेद्दी जैसी फिल्में नहीं करनी चाहिए।

जाह्नवी कपूर और राम चरण की फिल्म पेद्दी की कमाई की बात करें तो, इस मूवी ने इंडिया में पहले ही दिन 69 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली थी। मूवी ने महज 2 दिनों के अंदर दुनियाभर में 155 करोड़ के आसपास का बिजनेस कर लिया है।

ये भी पढ़ें: बोल्ड बिकिनी लुक में बीच पर बिखेरे जलवे, हसीना की अदाओं ने जीता दिल