Entertainment News: रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘जेलर 2’ कमाई के मामले में रोज नए झंडे गाड़ रही है। यह हिंदी में तमिल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इसने ओपनिंग वीक में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। इस फिल्म ने टॉप 5 में तीन बड़ी तमिल फिल्मों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।
नौवां दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने अपने ओपनिंग वीक में सभी भाषाओं में 334.35 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ने पहले दिन 59.70 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, 9वें दिन शुक्रवार को रात 10.30 बजे तक 14.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद, इसका टोटल नेट कलेक्शन 348.85 करोड़ हो चुका है।
सभी भाषाओं का कलेक्शन
अगर ‘जेलर 2’ की बाकी भाषाओं की कमाई की बात की जाए, तो सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने तमिल में 245.80 करोड़, तेलुगु में 66.35 करोड़, हिंदी में 32.40 करोड़ और कन्नड़ में 4.30 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
‘जेलर 2’ हिंदी का 8 दिनों का कलेक्शन
- पहला दिन- 3.5 करोड़
- दूसरा दिन- 2.9 करोड़
- तीसरा दिन- 4.5 करोड़
- चौथा दिन- 5.75 करोड़
- पांचवां दिन- 3.35 करोड़
- छठा दिन- 5.25 करोड़
- सातवां दिन- 3 करोड़
- आठवां दिन- 2.4 करोड़
- टोटल कलेक्शन- 30.65 करोड़
हिंदी में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म
कोईमोई के अनुसार, ‘जेलर 2’ हिंदी में तमिल की दूसरी बड़ी फिल्म बन चुकी है। इसने ओपनिंग वीक में बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। इस फिल्म ने 8 दिनों में हिंदी में 30.65 करोड़ का बिजनेस किया और इसके बाद ‘कुली’ (26.05 करोड़) को पीछे छोड़ दिया। हिंदी में ओपनिंग वीक में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 तमिल फिल्में…
1. 2.0- 139.75 करोड़ (8 दिन)
2. जेलर 2- 30.65 करोड़ (8 दिन)
3. कुली- 26.05 करोड़ (8 दिन)
4. कबाली- 21.75 करोड़
5. लियो- 16.65 करोड़ (8 दिन)
बहरहाल, अगर ‘जेलर 2’ के बारे में बात की जाए, तो यह साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। इसमें रजनीकांत के साथ विद्या बालन, राम्या कृष्णन, मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ और एस जे सूर्या जैसे कलाकार अहम रोल में हैं।


