Firing on Tiger Shroff: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में फायरिंग हुई है। जुहू के पुष्पा पार्क इलाके के पास टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर बाइक सवार तीन हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में टाइगर श्रॉफ का ड्राइवर घायल हो गया है।
टाइगर के ड्राइवर को लगी गोली
अचानक हुए इस हमले में टाइगर के ड्राइवर और पास में मौजूद एक ऑटो-रिक्शा वाले को भी गोलियां लगी हैं। घटना के तुरंत बाद घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया। मुंबई पुलिस का कहना है कि गोलीबारी की घटना में एक्टर टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, टाइगर फुटबॉल मैच खेलने के बाद घर लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी पर फायरिंग हुई। घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
Maharashtra | A firing incident has been reported under Juhu Police Station. Actor Tiger Shroff is safe and has not sustained any gunshot injuries. Further investigation is underway: Mumbai Police
— ANI (@ANI) October 18, 2026
मुंबई पुलिस ने क्या कहा?
समााचार एजेंसी ANI के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने कहा कि गोलीबारी की घटना की खबर है। हालांकि, टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं। उन्हें गोली लगने से कोई चोट नहीं आई है। आगे की जांच चल रही है।
पुलिस ने 12 टीमें बनाईं
फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। मामले की जांच और आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस की 12 टीमें बनाई गई हैं। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फायरिंग किस वजह से की गई और इसके पीछे किसका हाथ है।
“टाइगर श्रॉफ पर हमले का एक्सक्लूसिव वीडियो देखिए.. बाल-बाल बचे टाइगर..”
टाइगर श्रॉफ अपने घर से बाहर निकल रहे थे.. उनके इंतजार में फैंस लाइन लगाकर खड़े हुए थे.. कुछ अपने मोबाइल से फोटो खींच रहे थे.. कुछ वीडियो बना रहे थे.. इसी दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चलने की आवाज आने लगी.. भगदड़ मच गई.. 5 से 7 गोलियां चलाई गईं..
#TigerShroff #tigerattack #Attack #Mumbai #Bollywood #Actor— Vivek K. Tripathi (@meevkt) October 18, 2026


