राइज एंड फॉल-2 में पावर स्टार पवन सिंह को भाई प्रियंका! बोले ‘हमरे साथ एक काम करबू’

0
73

Entertainment News: राइज एंड फॉल के सीजन-2 में पवन सिंह एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। भोजपुरी फिल्मों कि अभिनेत्री अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पवन सिंह काफी आशिकाना मूड में बातें कर रहे हैं। उन्होंने शो के दौरान एक कंस्टेंट से अपने साथ फिल्म में काम करने का ऑफर तक दे दिया है।

अभिनेत्री से पूछ लिया सवाल

शो के एक एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स बेसमेंट में एक टेबल के आसपास बैठकर चाय पी रहे थे और बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पवन सिंह ने अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी से उनके एक्टिंग करियर के बारे में पूछा। प्रियंका ने बताया कि उन्हें एक्टिंग करते हुए करीब 5 से 6 साल हो गए हैं।

प्रियंका ने झट से हामी भर दी

प्रियंका का जवाब सुनकर पवन सिंह ने भोजपुरी अंदाज में पूछा, ‘हमरे साथ एक काम करबू?’ यह सुनते ही प्रियंका हंस पड़ीं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, ‘करबू! बताइए, ये पूछने की बात है। नेकी और पूछ-पूछ।’

मनीष कश्यप ने की वकालत

प्रियंका और पवन सिंह की बातचीत में मनीष कश्यप भी शामिल हो गए। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रियंका को किसी दमदार रंगदारी गाने में लिया जाना चाहिए। इस पर पवन सिंह ने प्रियंका से कहा कि वह उनके साथ गाना, फिल्म और वेब सीरीज भी करेंगे।

अक्षरा से मांगी थी माफी

हाल ही में एक्टर ने अक्षरा सिंह से माफी मांगी थी। उन्होंने कहा, ‘अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बच्चा है… उनके पिताजी हमारे भइया हैं, उनकी माताजी मेरी भाभी हैं। मैंने सॉरी बोला ना… अब एक बार चारों तरफ ताली बजाओ।’

  • TAGS
  • [post_tags]