Ott Release This Week | Friday OTT Releases This Week 31 july 2026: इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर लोगों के लिए मनोरंजन का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा. 30 जुलाई से 5 अगस्त के बीच कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इस बार रोमांटिक ड्रामा, फैमिली स्टोरी, थ्रिलर, रियलिटी शो, सुपरहीरो कंटेंट और अलग-अलग भाषाओं की कई शानदार फिल्में देखने को मिलेंगी. खास बात ये है कि कुछ फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ ही समय बाद अब OTT पर दस्तक दे रही हैं, जबकि कुछ लोकप्रिय फ्रेंचाइजी नए सीजन और नई कहानी के साथ लौट रही हैं.
अगर आप इस सप्ताह कुछ नया देखने की सोच रहे हैं, तो ये पूरी लिस्ट आपके लिए बेहद काम की है.
Second Marriage
कहां देखें: ETV Win
रिलीज डेट: 30 जुलाई
Second Marriage एक इमोशनल फैमिली ड्रामा है, जिसमें प्यार, रिश्तों और दूसरी शादी के बाद आने वाली चुनौतियों को दिखाया गया है. कहानी उन लोगों की भावनाओं पर आधारित है जो अपनी जिंदगी को नई शुरुआत देना चाहते हैं, लेकिन परिवार और समाज के दबाव का सामना करना पड़ता है. अगर आपको रिश्तों पर आधारित भावुक कहानियां पसंद हैं, तो यह शो आपको जरूर पसंद आएगा.
Deewana
कहां देखें: Aha
रिलीज डेट: 31 जुलाई
जून में सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद Deewana अब OTT पर आ रही है. Aha Gold सब्सक्राइबर्स इस फिल्म को एक दिन पहले देख सकेंगे, जबकि बाकी दर्शकों के लिए ये 31 जुलाई से उपलब्ध होगी. ये एक्ट्रेस स्नेहा मणिमेगलाई की पहली फिल्म है और निर्देशक श्रीकांत संगिशेट्टी की भी बतौर निर्देशक पहली फीचर फिल्म है. फिल्म में हर्षित रेड्डी मुख्य भूमिका में हैं और इसकी कहानी प्यार, दोस्ती और युवाओं के जीवन के सफर पर आधारित है.
Gatta Kusthi 2
कहां देखें: Netflix
रिलीज डेट: 31 जुलाई
साल 2022 की हिट फिल्म Gatta Kusthi का सीक्वल अब Netflix पर रिलीज हो रहा है. थिएटर में शानदार कमाई करने के बाद यह फिल्म अब OTT दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी. इस बार कहानी में दिलचस्प बदलाव देखने को मिलेगा.
Rao Bahadur Osthunnadu!
कहां देखें: Netflix
रिलीज डेट: 31 जुलाई
तेलुगु फिल्म Rao Bahadur Osthunnadu! अब Netflix पर कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी. लोग इसे तेलुगु के साथ-साथ हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी देख सकेंगे. मल्टी-लैंग्वेज रिलीज होने की वजह से ये फिल्म ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने वाली है.
Chum
कहां देखें: Lionsgate Play
रिलीज़ डेट: 31 जुलाई
Chum भी 31 जुलाई को Lionsgate Play पर रिलीज होगी. इस सप्ताह पहले से ही कई बड़ी रिलीज़ मौजूद हैं और ऐसे में ये फिल्म भी OTT की लिस्ट में एक नया विकल्प बनकर सामने आएगी. अलग तरह की कहानी पसंद करने वाले दर्शकों के लिए ये एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
Playground Season 5
कहां देखें: Prime Video (MX Player के जरिए)
रिलीज डेट: 1 अगस्त
गेमिंग और रियलिटी शो पसंद करने वालों के लिए Playground Season 5 की वापसी हो रही है. ये शो प्रतियोगिता पर आधारित है, जहां कंटेस्टेंट्स अलग-अलग चुनौतियों का सामना करते हैं. नए सीजन में भी रोमांच, टास्क और जबरदस्त मुकाबले देखने को मिलेंगे.
Bhojpuri Bawaal
कहां देखें: JioHotstar और Colors
रिलीज़ डेट: 2 अगस्त
भोजपुरी मनोरंजन पसंद करने वाले दर्शकों के लिए Bhojpuri Bawaal एक नया रियलिटी शो लेकर आ रहा है. ये शो 2 अगस्त से JioHotstar और Colors पर प्रसारित होगा. इसमें भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे नजर आएंगे और दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलेगा.
शो के मेन कंटेस्टेंट्स
पवन सिंह
निरहुआ (दिनेश लाल यादव)
आम्रपाली दुबे
तेज प्रताप यादव (राजनेता)


