Sidhu Moose Wala Brother: पंजाब के दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गुत्थी अब तक नहीं सुलझी है. अब उनके छोटे भाई सुखदीप सिंह सिद्धू का एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है. कनाडा के टोरंटो में आयोजित ‘साइंड टू गॉड वर्ल्ड टूर’ कॉन्सर्ट के दौरान महज ढाई साल के सुखदीप मंच पर आए थे. उनके साथ माता-पिता के साथ भी नजर आए. बताया जा रहा है कि सुखदीप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है.
जानकारी के मुताबिक ‘साइंड टू गॉड वर्ल्ड टूर’ कॉन्सर्ट का एक वीडियो सामने आया है. इसमें सुद्धू मूसेवाला के माता पिता और उनके ढाई साल के भाई स्टेज पर मौजूद थे. सुखदीप को कथित तौर पर हाथ से पिस्तौल जैसा इशारा करता दिखाई दिया. इस घटना को लेकर बाल अधिकारों के लिए काम करने वाले एक संगठन ने चिंता जताई है. पंजाब के अधिकारियों से मामले की जांच की मांग की है.
When the legend #SidhuMoosewala’s little brother steps up, the whole world melts. https://t.co/Z7wEaZln03
— Randeep Gill (@Randeep44009128) October 12, 2026
मंच पर पहुंचा छोटा सिद्धू
9 अक्टूबर 2026 को टोरंटो के स्कोटियाबैंक एरिना में सिद्धू मूसेवाला को समर्पित होलोग्राम कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता बलकौर सिंह और चरण कौर अपने छोटे बेटे सुखदीप सिंह सिद्धू के साथ पहुंचे थे. कार्यक्रम के दौरान ढाई साल का सुखदीप अपने माता-पिता के साथ मंच पर दिखाई दिया. सामने आए वीडियो में वह हाथ से पिस्तौल जैसा इशारा करते और जांघ पर हाथ मारते नजर आया. इस दौरान दर्शकों ने तालियां बजाईं. वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद बच्चे के इस व्यवहार को लेकर चर्चा शुरू हो गई.
बाल अधिकार संगठन ने की शिकायत
इस कॉन्सर्ट के बाद मामला जोर पकड़ रहा है. इसमें लॉयर्स फॉर ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल (LFHRI) ने 17 अक्टूबर को मानसा के जिला मजिस्ट्रेट और जिला बाल संरक्षण इकाई के पास शिकायत दर्ज कराई. संगठन ने संबंधित वीडियो की जांच कराने की मांग उठ रही है. बच्चे की सुरक्षा तथा कल्याण सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है. शिकायत में कहा गया है कि कॉन्सर्ट के दौरान बच्चे को हाथ से पिस्तौल का इशारा करते और ‘था-था-था’ कहकर गोली चलने की आवाज की नकल करते हुए देखा गया. इसमें जांघ पर थप्पड़ मारने यानी ‘थापी’ के इशारे का भी उल्लेख किया गया है.


