Box Office Opening: मुन्ना भैय्या का जलवा! रिलीज से पहले ही ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का धमाल, 25 करोड़ की ओपनिंग!

0
39
मुन्ना भैया सिल्वर स्क्रीन पर भी तबाही मचाने वाले हैं ऐसा ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की एडवांस बुकिंग में देखने को मिल रहा है. दिव्येंदु शर्मा की वापसी वाली फिल्म रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाती नजर आ रही है.
रिलीज से पहले ही ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा

नई दिल्ली. OTT पर धमाल मचाने वाली पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर हंगामा मचाने के लिए तैयार है. इसको लेकर फैंस में टीजर के सामने आने के बाद से ही थी. रिलीज के साथ ही फिल्म के ताबड़तोड़ कमाई की उम्मीद की जा रही है. मुन्ना भैया सिल्वर स्क्रीन पर भी तबाही मचाने वाले हैं ऐसा फिल्म की एडवांस बुकिंग में देखने को मिल रहा है. दिव्येंदु शर्मा की वापसी वाली फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाती नजर आ रही है.

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk की ताजा रिपोर्ट की माने तो फिल्म पहले दिन भारत में 20-25 करोड़ रुपये नेट की ओपनिंग कर सकती है. फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर फैंस में गजब का जोश नजर आ रहा है. सोमवार से इसकी बुकिंग शुरू हुई और दर्शकों के रेस्पॉन्स ने मिर्जापुर की टीम को खुशखबरी दी. पहले दिन की बुकिंग से अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये फिल्म रिलीज होने के साथ ही सिनेमा घरों में धमाल मचाएगी.

एडवांस बुकिंग में तेजी

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर जो रिपोर्ट सामने आ रही है उसके मुताबिक फिल्म ने देश की प्रमुख नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन में अब तक 20 हजार से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं. जो आंकड़े सामने आए हैं उसके हिसाब से ओपनिंग डे के लिए 2971 शो में 26398 टिकट बिक चुके हैं. इस फिल्म के एडवांस ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो ये तकरीबन 83.67 लाख रुपये बताया जा रहा है. अगर इस फिल्म के ब्लॉक सीटों को शामिल कर लें तो इसकी एडवांस बुकिंग का आंकड़ा कुछ ही घंटों में करीब 1.9 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

‘अवारा पागल दीवाना 2’ से भी आगे निकली रफ्तार?

इस फिल्म के निर्माता और स्टार कास्ट के लिए जो सबसे अच्छी खबर है वो ये कि एडवांस बुकिंग की मौजूदा रफ्तार के हिसाब से ये हाल ही में रिलीज हुई इमरान हाशमी स्टारर ‘अवारा पागल दीवाना 2’ से भी कमाई के मामले में आगे निकलती नजर आ रही है. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ अभी रिलीज भी नहीं हुई है और जैसी इसको एडवांस बुकिंग में मिल रही उससे ट्रेड में उत्सुकता पैदा कर दी है.