Entertainment News: मशहूर गायक अनूप जलोटा ने सलमान खान को विश्नोई समाज से माफी मांगने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि विश्नोई समाज को ठेस पहुंची है, इसलिए उनसे माफी मांगकर मामले को खत्म कर देना चाहिए। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ पर बीते रविवार को गोलीबारी की गई थी, जिसपर एक सवाल के जवाब में अनूप जलोटा ने यह बात कही थी।
मांफी मांगकर मामला खत्म करें सलमान
हाल ही दिए एक इंटरव्यू में, जब अनूप जलोटा से मुंबई में टाइगर श्रॉफ की जान लेने की कोशिश के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ”मैं इससे बहुत दुखी हूं। इसे रोकने का बस एक ही तरीका है। सलमान खान को बिश्नोई समुदाय से माफी मांग लेनी चाहिए।” उन्होंने दावा किया कि जब तक बिश्नोई गैंग को वह नहीं मिल जाता जो वे चाहते हैं, तब तक वे सलमान खान के करीबियों को नुकसान पहुंचाते रहेंगे।
माफी नहीं मांगी तो होगा नुकसान
अनूप जलोटा ने आईएएनएस को बताया, ”यह बहुत जरूरी है कि बिश्नोई समुदाय से माफी मांगी जाए, क्योंकि उन्हें ठेस पहुंची है, वरना उन्हें आगे भी ठेस पहुंचती रहेगी। जो लोग सलमान खान के साथ काम करते हैं, उन्हें नुकसान पहुंचेगा और उनके परिवारों को भी तकलीफ होगी। तो फिर, इस सब को खत्म करने के लिए बिश्नोई समुदाय से माफी मांगने का पक्का फैसला क्यों नहीं ले लिया जाता?”
सलमान के करीबियों पर निशान
गौरतलब है कि इससे पहले सलमान खान के कई करीबियों को लॉरेंस विश्नोई गैंग ने निशाना बनाने की कोशिश। इनमें दिशा पाटनी, रोहित शेट्टी जैसे सितारे शामिल हैं। बीते रविवार को मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने फुटबॉल खेलकर लौट रहे टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की। इसमें उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि टाइगर को मामूली चोटें आईं। इस घटना के बाद पूरे बॉलीवुड में खौफ कायम है।


