सपना चौधरी का झुमके सॉन्ग रिलीज होते ही हुआ वायरल, जानिए कितने हुए व्यूज Sapna Choudhary New Song Jhumke Released

सपना ने इस गाने को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया है, जैसा कि आप देख पाएंगे गाने में सपना के साथ विवेक राघव अहम किरदार में हैं।

0
686
Sapna Choudhary New Song Jhumke Released
Sapna Choudhary New Song Jhumke Released

आज समाज डिजिटल , नई दिल्ली :

Sapna Choudhary New Song Jhumke Released : हरियाणा की आन बान शान सपना चौधरी और उनके गानों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है। वहीं बतादें आज सपना चौधरी का नया सॉन्ग रिलीज हो गया है। सॉन्ग रिलीज होते ही यू ट्यूब पर धूम मचाने लग गया। गाने के सोशल मीडिया पर आने के 3 घंटे बाद ही उसके 80 हजार से ज्यादा व्यूज क्रॉस हो चुके है।

गाने में सपना चौधरी आई बेहद खूबसूरत नजर

गाने में सपना चौधरी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। हरियाणवी लिबास में तो वह बिलकुल देसी गर्ल लगती है। गाना काफी अच्छे सेट पर फिल्माया गया है। उनके साथ विवेक राघव भी इस गाने में नजर आ रहे हैं। वहीं यूके हरियाणवी ने इस गाने को अपनी आवाज दी है और गाने के बोल मोहित मजरिया ने लिखे हैं।

कातिलाना अदाओं से फैन्स के दिलों पर छाई

https://www.instagram.com/tv/Ccj8Gtogr8A/?utm_source=ig_web_copy_link

गाने का संगीत गुलशन का है। इस गाने में सपना का डांस भी देखने को मिल रहा है। इस गाने में सपना अधिकतर सर पर दुपट्टा लिए नज़र आ रही है। जिसमे वह अपनी कातिलाना अदाओं से अपने फैंस को मदहोश कर रही है।

Sapna Choudhary New Song Jhumke Released

SHARE