बॉक्स ऑफिस पर चला ‘बच्चन पांडे’ का जादू 3 दिन में कमाए लगभग 37. 25 करोड़ Bachchhan Paandey Box Office Collection

0
313
Bachchhan Paandey Box Office Collection
Bachchhan Paandey Box Office Collection

Bachchhan Paandey Box Office Collection

आज समाज डिजिटल, मुंबई :

Bachchhan Paandey Box Office Collection : होली के मौके पर अक्षय कुमार कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीज स्टारर फिल्म ‘बच्चन पांडे’ रिलीज हुई। भले ही फिल्म ने पहले दिन 13 करोड़ की ओपनिंग दी हो, लेकिन अब ‘द कश्मीर फाइल्स’ के सामने फिल्म की कमाई की रफ्तार फीकी पड़ती दिख रही है। जहां ‘बच्चन पांडे’ ने तीन दिन में करीब 35 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं ‘द कश्मीर फाइल्स’ की कुल कमाई 71 करोड़ हो गई है।

‘बच्चन पांडे’ में अक्षय कुमार गैंगस्टर की भूमिका में है। फिल्म में कृति,जैकलीन के अलावा अरशद वारसी भी हैं। फिल्म को ‘हाउसफुल 4’ फेम फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के रिलीज होने पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।

Bachchhan Paandey
Bachchhan Paandey

बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है,” बच्चन पांडे का संडे के दिन उतना कमाल नहीं कर पाई है, जितनी लोगों को उम्मीद थी। फिल्म ने शुक्रवार को 13.25 करोड़ शनिवार को 12 करोड़ और रविवार के दिन लगभग 11.5-12 करोड़ कमाई कर पाई है। ऐसे में फिल्म की टोटल कमाई का अनुमान 37.25 करोड़ लगाया जा रहा है। वहीं ‘द कश्मीर फाइल्स’ बॉक्स ऑफिस पर छाया रहा। ‘द कश्मीर फाइल्स’ का दूसरा हप्ता 71 करोड़ के पास पहुंच गया है।

‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के कमाई के एक ब्यौरा ट्विटर पर शेयर किया हैं। इसमें उन्होंने फिल्म के पूरे सप्ताह और संडे कलेक्शन के जिक्र किया है।

तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने रविवार को 26.20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। दूसरे शुक्रवार को इसने 19.15 करोड़ रुपए, दूसरे शनिवार को 24.80 करोड़ रुपए और रविवार को 26.20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म की अभी तक की टोटल कमाई 71 करोड़ है। फिल्म जल्द ही 200 करोड़ रुपए के जादुई आंकड़े को छूने जा रही है।

'The Kashmir Files'
‘The Kashmir Files’

Bachchhan Paandey Box Office Collection

Read Also : दी कपिल शर्मा शो पर आए शेफ्स, किए कई बातो के खुलासे Sanjeev Kapoor at The Kapil Sharma Show

Read Also : कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के बाद पहली होली Katrina-Vicky First Holi

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE