T20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

0
254
T20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
T20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

तीसरी बार सेमीफाइनल में भिड़ेंगी दोनों टीमें
T20 World Cup 2026, (आज समाज), मुंबई: टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि हम पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे। उन्होंने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

इंग्लैंड ने रेहान अहमद की जगह जैमी ओवरटन को मौका दिया है। दोनों टीमें सेमीफाइनल में लगातार तीसरी बार भिड़ेंगी। इससे पहले 2022 और 2024 में भी दोनों के मैच हुए, 1-1 जीत दोनों को मिली। सेमीफाइनल जीतने के बाद दोनों टीमों ने फाइनल भी जीता। मैच का स्कोरबोर्ड

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

  • भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।
  • इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद।