Jammu-Kashmir Breaking News : किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़

0
119
Jammu-Kashmir Breaking News : किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़
Jammu-Kashmir Breaking News : किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़

दोनों तरफ से चल रही फायरिंग, सेना ने पूरे एरिया को घेरा

Jammu-Kashmir Breaking News (आज समाज), जम्मू-कश्मीर : घाटी में एक बार फिर से सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। सुरक्षा बलों से मिली जानकारी के अनुसार आज की मुठभेड़ घाटी के अति संवेदनशील एरिया किश्तवाड़ में शुरू हुई है। जहां पर सुरक्षा बलों को तीन या फिर उससे ज्यादा आतंकी छिपे होने का अनुमान है। समाचार लिखे जाने तक दोनों तरफ से फायरिंग जारी थी। वहीं सुरक्षा बलों ने पूरे एरिया को घेर लिया है। बताय जा रहा है कि आतंकवादियों के खिलाफ इस कार्रवाई में स्थानीय पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की टीमें हिस्सा ले रहीं हैं।

अभी तक यह अपडेट आया सामने

जानकारी के अनुसार किश्तवाड़ के डोलगाम इलाके में छिपे आतंकवादियों से फिर से संपर्क स्थापित हुआ है। इसके बाद मुठभेड़ जारी है। दरअसल, 31 जनवरी 2026 की सुबह डोलगाम के इलाके में व्हाइट नाइट कॉर्प्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने आतंकवादियों से फिर से संपर्क साधा।

व्हाइट नाइट कॉर्प्स के अनुसार, जॉइंट आॅपरेशन त्राशी-1 में घेराबंदी कर दी गई है और आॅपरेशन जारी है। व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर कहा कि चल रहे जॉइंट आॅपरेशन त्राशी-1 के दौरान 31 जनवरी की सुबह डोलगाम के सामान्य इलाके में व्हाइट नाइट कोर, जम्मू और कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने आतंकवादियों से फिर से संपर्क स्थापित किया। उन्होंने बताया कि घेराबंदी कर दी गई है और आॅपरेशन जारी है।

पिछले कई दिन से छिपे हैं आतंकी

ज्ञात रहे कि पिछले कई दिन से इस एरिया के घने जगलों में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी थी। जिसके चलते सुरक्षा बल मुस्तैदी के साथ इस क्षेत्र में अभियान चला रहे थे। पिछले पखवाड़े में यह चौथी बार है जब इलाके में आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया गया है। उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने किश्तवाड़ का दौरा किया ताकि आतंकवाद विरोधी ग्रिड की समीक्षा की जा सके, क्योंकि जिले में छिपे जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों के समूह को खत्म करने के लिए चल रहा आतंकवाद विरोधी अभियान जारी है।

इस अभियान के तहत सुरक्षा के लिहाज से छह किलोमीटर के दायरे में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। वहीं सुरक्षा बलों ने एरिया को पूरी तरह से घेर लिया है और जिस तरफ से आतंकी फायरिंग कर रहे हैं सुरक्षा बल पूरी चौकसी के साथ उस तरफ बढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें : UN Financial Crisis : संयुक्त राष्ट्र वित्तीय संकट में फंसा