यमुनानगर : कर्मचारी संघ ने हड़ताल कर नारेबाजी की

0
436

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 1 दिन की हड़ताल के चलते नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को सुबह 8 बजे नगर निगम फायर ब्रिगेड व डोर टू डोर के कर्मचारियों ने सैंकड़ो की संख्या में इकट्ठे होकर सरकार की वायदा खिलाफी अग्निशमन विभाग को राजस्व विभाग में मर्ज करने के विरोध में व मांगो को लेकर नारेबाजी शुरू की। इस 1 दिन की हड़ताल की अध्यक्षता नगर निगम शाखा उपप्रधान जनकराज व अग्निशमन सेवा जिला प्रधान गुलशन भारद्वाज द्वारा की गई संचालन शाखा सचिव प्रवेश परोचा द्वारा किया गया। कर्मचारियों ने जमकर हरियाणा सरकार व नगर निगम मेयर के खिलाफ मुदार्बाद के नारे लगाए। प्रदर्शन के बाद तमाम कर्मचारियों ने इकट्ठे होकर निगम कार्यालय से जलूस की शक्ल में भाजपा सरकार व निगम मेयर के खिलाफ मुदार्बाद के नारे लगाते हुए प्यारा चौक से होते हुए मेयर कैम्प से होते हुए नेहरू पार्क में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। कार्यक्रम में उपस्थित नगरपालिका राज्य महासचिव माँगे राम तिगरा व सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान महिपाल सौदे ने कर्मचारियों के बीच अपनी बात रखते हुए बताया कि नगर निगम मेयर के द्वारा सफाई कर्मचारियों की हाजरियों पर गलत तरीके से गैर हाजिरी लगाने की संघ ने कड़ी निंदा की। उन्होंने बताया था कि मेयर की इस बात को कल संघ नेताओं द्वारा मीडिया में भी उठाई गई थी जिसके जवाब में उन्होंने बताया था कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार है, और मैने किसी भी कर्मचारी की गैर हाजिरी नही लगाई, लेकिन संघ नेताओं ने मेयर के इस बयान को झूठा करार देते हुए कहा कि हमारे पास इस बात के सबूत है और जल्द ही हम इन सबूतों को जनता के बीच मे लेकर जायेंगे नेताओं ने मेयर को चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते अपनी कर्मचारी विरोधी नीतियों में सुधार करें अन्यथा कर्मचारी आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। वहीँ संघ नेताओं ने अपने सम्बोधन में कहा कि हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के साथ 25 अप्रैल व 17 अगस्त 2020 को संघ के साथ हुई दो दौर की बातचीत में कर्मचारियों की कुछ न्यायोचित माँगो कोरोना बीमारी से मृत्यु होने पर 50 लाख रुपए आर्थिक सहायता 4000 रुपये मासिक जोखिम भत्ता 1366 पेरोल दमकल कर्मचारियों को 2268 फायर आपरेटर के पदों पर समायोजित करने नियमित दमकल कर्मियों को बिना शर्त एसीपी व प्रमोशन देने बारे सहित अन्य माँगो पर सहमति हुई थी। लेकिन 1 साल बीत जाने के बावजूद अभी तक उन माँगो के पत्र परिपत्र जारी नही किये गए जिस कारण गुस्साए कर्मचारियों ने 1 दिन की हड़ताल का फैंसला लिया है । उन्होंने बताया कि यदि सरकार समय रहते कर्मचारियों की माँगो का समाधान नही करती तो आने वाले समय में बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी। जिसमें कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का फैंसला लिया जायेगा। इसकी जिम्मेदारी मौजूदा हरियाणा सरकार की होगी। मौके पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ ब्लॉक प्रधान राजबीर पिन्डोरा नगरपालिका शाखा वरिष्ठ उपप्रधान रोहताश उपप्रधान बलदीप तुम्बी कोषाध्यक्ष गुलजार अहमद प्रेस सचिव पपला सह सचिव संजय कुमार कमलेश जीतो सोरण दलोर अग्निशमन सेवा संगठन सचिव जगविंदर सिंह सह कोषाध्यक्ष रिंकू कुमार वीरेंद्र धीमान मार्किट कमेटी फायर से सतनाम सिंह सुरेंद्र कुमार रिंकू आदि ने संबोधित किया
-कोरोना से कर्मचारी की मृत्यु पर 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता व परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी
-छंटनी किया गए सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लो
-बंद किए गए फायर स्टेशनों को पुन: बहाल करो व इन स्टेशनों से निकाले गए कर्मचारियों को डयूटी पर वापिस लो
-अनुबंधित आधार के कर्मचारियों को समान काम समान वेतन दो तथा 10 मेडिकल में 10 कैजुअल छुट्टी लागू करो
-ठेका प्रथा डोर टू डोर व ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का वेतन एक समान 24000 रुपये लागू करो
-फायर कर्मचारियों व तृतीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती करो
-1996 की एक्स ग्रेशिया नीति बहाल करो
-1366 फायरमैन चालकों को 2268 फायर आपरेटर के पदों पर समायोजित करो
-नियमित दमकल कर्मचारियों को बिना शर्त एसीपी व प्रमोशन लागू करो
-डोर-टू-डोर के सफाई चालको का पिछला रुका हुआ वेतन दो
-निकाले गए नाला सफाई कर्मचारियों को डयूटी पर वापिस लो

SHARE